साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 8 फरवरी - 14 फरवरी

इस valentine week पर अगर आपको इस हफ़्ते अपने हेल्थ के बारे में चाहिए जानकारी तो पढ़िये Astro health prediction.

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

छठें घर में शनि के प्रभाव के कारण  इस हफ़्ते आपकी सेहत कुछ बिगड़ी हुई रह सकती है। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को यदि कोई क्रॉनिक बीमारी है तो स्थिति के बिगड़ने के पहले तुरन्त अपना इलाज करवा लेना चाहिए। हां, एसिडिटी के कारण आपको कष्ट पाना पड़ सकता है,लेकिन नजरअंदाज न करके तुरन्त इसका इलाज करवा लेना ही बेहतर होगा।

वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गणेशा की भविष्यवाणी है कि जिन लोगों को क्रॉनिक बीमारी है उनके अलावा और लोगों को अपने सेहत को लेकर ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है। मंगल और सूर्य के प्रभाव के कारण ब्लड प्रेशर को लेकर चिंता करने की ज़रूरत पड़ सकती है। तनावग्रस्त परिस्थितियों से दूर रहें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें। नियमित रूप से योग और ध्यान करने से आप हेल्दी और फिट रहेंगे।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

श्वास संबंधी समस्या के कारण आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। जोड़ो के दर्द से परेशानी हो सकती है। दर्द को हद से ज्यादा बढ़ने न दें समय रहते इलाज करवायें। खुद को फिट एण्ड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज़ करने पर ध्यान दें।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण आपकी सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। कुछ न कुछ सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर नजरअंदाज़ न करें। हाई ब्लड प्रेशर और जोड़ो के दर्द को लेकर कभी भी नजरअंदाज़ न करें, तुरन्त इलाज करवायें।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते वायरल इंफेक्शन से आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। शरीर में कुछ भी अस्वस्थ लक्षण महसूस करने पर तुरन्त ज़रूरी एहतियात बरतें। अस्थमा जैसे समस्याओं को नजर अंदाज न करके तुरन्त इनका इलाज करवायें।

कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

शनि के प्रभाव के कारण कैल्सियम की कमी हो सकती है जिसके कारण दाँत और जोड़ो में दर्द हो सकती है। इसके लिए आप अपने डायट में कैल्सियम से भरपूर फल और सब्ज़ियों को शामिल करें। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग अपने मेडिकल चेकअप रोजाना करवायें और अपने सेहत पर ध्यान दें।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आपकी सेहत बिगड़ सकती है। वायरल इंफेक्शन होने के कारण इस हफ़्ते आपको अपने काम से दो दिनों के लिए छुट्टी लेनी पड़ सकती है। बीमारी को नजर अंदाज न करके तुरन्त इनका इलाज करवायें। खुद को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना न भूलें।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते हजम शक्ति थोड़ी कमजोर पड़ सकती है इसलिए सुबह हल्का एक्सरसाइज़ करें ताकि डाइजेस्टिव सिस्टेम बेहतर रहें। ऐसा करने से आपकी सेहत जरूर अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गणेशा का कहना है कि मंगल के प्रभाव के कारण बदहजमी से इस हफ़्ते आप परेशान रह सकते हैं।  जंक फूड्स खाना छोड़कर सादा और पौष्टिक भोजन करें। इस बीच एसिडिटी की समस्या का तुरन्त इलाज करवायें।  अगर किसी चीज का व्यसन है तो तुरन्त छोड़ दें।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते वायरल इंफेक्शन के कारण आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। दुर्घटना के कारण शरीर के निचले भाग में चोट लग सकती है। जिन लोगों को जोड़ों का दर्द है वे किसी भी काम को करते वक्त सावधानी बरतें। गणेशा की सलाह है कि खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज़ ज़रूर करें।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

गणेशा ने सावधान किया है कि मौसम का प्रभाव आपके सेहत पर पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें। जैसे ही आपको शरीर में कुछ एेसे लक्षण महसूस हो तुरन्त इलाज करवायें नहीं तो दो दिनों के लिए आपको बिस्तर पकड़ना पड़ सकता है। अपने सेहत को ठीक रखने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज़ ज़रूर करें।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते वायरल इंफेक्शन आपको अपने कब़्जे में कर सकती है। इसके लिए आप दो दिनों के लिए बीमार पड़ सकते हैं। कोई भी लक्षण महसूस करने पर तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित रूप से योग और ध्यान करने से आप ज़रूर हेल्दी रहेंगे।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source