... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
शनि छठे गृह में है जिससे पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वस्थ्य सही नहीं रहेगा। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। सांस से जुड़ी समस्या का सही इलाज करना बहुत जरूरी है। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग बिना देरी किए हुए इसका इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग या उससे ऊपर के लोगों को बढ़ती उम्र की बीमारियों की ओर ध्यान देना होगा और फिट रहने के लिए शाम को लंबे वाक पर जायें।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते कोई वायरल इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। यानि आप बुखार से पीड़ित रहने के कारण कमजोरी महसूस कर सकते हैं। धीमी गति से पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। हालांकि इस हफ्ते कोई गंभीर मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से सलाह लें। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का पालन करें। पुराने रोग से पीड़ित दवा लेना ना भूलें।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते सांस से जुड़ी किसी तरह की समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। छठे गृह पर बृहस्पति के प्रभाव के कारण पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं, इससे निपटने के लिए सही दवाएं लेना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी स्थिति और ज्यादा जटिल हो सकती है।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सांस से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से पीड़ित लोग बिना देरी किये हुए डॉक्टर से सलाह लें। शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज शुरू कराएं। इससे आप समस्या से राहत पा सकते हैं। छोटी-मोटी शारीरिक असुविधाओं पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। मौसम बदलने के चलते आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है, इसलिए सावधान रहने की ज़रूरत है।गणेश आपकी भलाई के लिए अपनी जीवनशैली को कारगर बनाने की सलाह दे रहे हैं।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटे मुद्दे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। धीमी पाचन क्रिया के कारण आप परेशान रहेंगे। गणेश आपको जंक फूड नहीं खाने और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा जीवनशैली को सही बनाएं।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इससे बचने के लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराते रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको कैल्शियम की कमी से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। डायबिटीज के रोगी भी नियमित रूप से अपनी जांच कराएं। मौसम में बदलाव के कारण बीमार पड़ सकते हैं। इसके लिए आप सावधान रहें और तुरन्त इलाज का उपाय करें। अगर आपने सही समय पर इस पर ध्यान नहीं दिया तो आप सख्त बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वस्थ रहने के लिए समय पर खाना बहुत जरूरी है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। बदहजमी जैसी समस्याओं का सही समय पर इलाज नहीं कराना से हालत गंभीर हो सकती है। हालांकि कि कोई पुराना रोग आपको परेशान नहीं करेगा। अगर आप नियमित रूप से योग करके स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते कॉमन कोल्ड-कफ आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसका सही इलाज कराना बहुत जरूरी है। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग इसे कंट्रोल रखने से के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। पाचन तंत्र में विकार परेशानी का सबब बन सकता है। इसके लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अनियंत्रित ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेकअप कराना बहुत जरूरी है। जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसिन का इस्तेमाल करें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ा मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा लेकिन धीमी गति से पाचन आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। अगर आप श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या से पीड़ित होते हैं, तो इस समस्या के इलाज के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। गणेश आपको हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं।
चित्र स्रोत – Shutterstock