साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 11 अप्रैल- 17 अप्रैल

रामनवमी के नौ दिनों आपकी सेहत कैसी रहनेवाली है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

 इस हफ़्ते स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। छोटी-मोटी बीमारियों को बिना नजरअंदाज तुरन्त इनका इलाज करवायें ताकि किसी भी प्रकार के जटिलता होने से बचा जा सके। गणेशा की सलाह है कि बुजुर्ग और मध्य वयस्क लोग मॉर्निंग वाक और शाम को वाक पर नियमित रूप से जरूर  जायें।

वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को अगर कोई पुरानी बीमारी है तो इनके अचानक बढ़ जाने की संभावना है। आंठवे स्थान में अशांत शनि और मंगल के प्रभाव के कारण सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। इसलिए सेहत को लेकर सतर्क रहें। गणेशा की सलाह है मेडिटेशन करने पर आपको फिट रहने में सहुलियत मिलेगी।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 मंगल और शनि के प्रभाव के कारण सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। सेहत को लेकर छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें, इससे स्थिति बाद में भयंकर हो सकती है। जो लोग जोड़ों के दर्द से लंबे समय से कष्ट पा रहे हैं, वे बिना देर किये अपना सही तरह से इलाज करवाये।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

 अगर सही समय पर इलाज नहीं करवाया तो आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। श्वास संबंधी समस्या का तुरन्त बिना देर किये इलाज करवाने की ज़रूरत है। पेट संबंधी समस्या होने की संभावना रहने के कारण गणेशा की सलाह है कि जंक फूड खाने से बचें और अपने डायट में फल को शामिल करना न भूलें।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

जो लोग क्रॉनिक बीमारियों से कष्ट पा रहें हैं उन्हें सही दवा मिलने की संभावना मिलने की आशंका है।  इसके अलावा सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन गणेशा की सलाह है सेहत को लेकर निश्चिंत न रहकर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनायें ताकि सेहतमंद रह सके।

 कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण इस हफ़्ते अचानक बीमार पड़ने की संभावना है। दो दिनों के लिए काम से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। इसलिए सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। जंक फूड्स से दूरी बरततें हुए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनायें।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 इस हफ़्ते छोटी-मोटी बीमारियों से कष्ट पाना पड़ सकता है। श्वास संबंधी समस्या को लेकर थोड़े सतर्क रहें। बदहजमी जैसी समस्या होने की संभावना है। इसके लिए हल्का एक्सरसाइज़ और मॉर्निंग वाक आदि करने से आराम मिल सकता है।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 दांत दर्द और गले के दर्द से इस हफ़्ते आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। तुरन्त दंत चिकित्सक से संपर्क करें। पुराने बीमारियों से अगर बुजुर्ग लोग कष्ट पा रहे हैं तो वैकल्पिक दवाओं का सहारा ले सकते हैं इससे उनको आराम मिलेगा।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 जिन लोगों को लंबे समय से जोड़ो के दर्द से परेशानी है उनको इसके कारण कष्ट पाना पड़ सकता है। इससे आराम पाने के लिए वैकल्पिक दवाओं का सहारा लेने से आराम मिल सकता है। दांत के दर्द से कष्ट पाना पड़ सकता है।  इसके लिए विशेष रूप से ध्यान देने की ज़रूरत है।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 भूमंडलीय प्रभाव के कारण सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। इसलिए शरीर के लक्षणों पर विशेष रूप से ध्यान रखें और कुछ भी एहसास होने पर ज़रूरी एहतियात बरतें। गणेशा की सलाह है कि जिम ज्वाइन करके मोटापा कम करें और स्टैमिना बढ़ायें।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 बदहजमी, एसिडिटी जैसे समस्याओं के लिए एन्टासिड न लेकर लंबे समय के लिए आराम पाने के लिए सही इलाज करवायें। श्वास संबंधी समस्या होने पर तुरन्त बिना देर किये इलाज करवायें।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

 इस हफ़्ते कुछ खास सेहत को लेकर चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन बुजुर्ग लोग अगर किसी पुरानी बीमारी का शिकार हैं तो सही इलाज सही समय पर करवायें ताकि आपको आराम मिले। अगर आपको अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म है तो सही समय पर दवा लेना न भूलें।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source