साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 30 अक्टूबर- 05 नवंबर

इस हफ़्ते में आपकी सेहत कैसे रहेगी, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य पर शनि का प्रभाव है जिस वजह से आपको स्वास्थ्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दे परेशान कर सकते हैं। इसलिए आप अधिक सतर्क रहें। अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष देखभाल की जरूरत है। डॉक्टर द्वारा बताई गई डायट का पालन करें। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य का आपके स्वास्थ्य और संबंधित मुद्दों के साथ संबंध है। सूर्य वर्तमान में हानिकरक राहु से पीड़ित और शनि के प्रभाव में है। इस स्थिति का मतलब यह है कि इस हफ्ते स्वास्थ्य से जुड़े कुछ गंभीर मुद्दे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। खराब पाचन तंत्र आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए पाचन तंत्र को सही रखने की कोशिश करें। इससे आपका दिन खराब हो सकता है। खैर, गणेश आपको योग और मेडिटेशन की सलाह दे रहे हैं।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

पाचन तंत्र में अम्लीय प्रवृत्ति बिगड़ने से आप परेशान रहेंगे। इससे राहत पाने के लिए आपको एंटीएसिड दवाएं लेनी चाहिए। कैल्शियम की कमी से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए आप खाने में कैल्शियम युक्त फल और सब्जियां शामिल करें। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को कुछ पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। आप इन रोगों का स्थायी रूप से इलाज कराने के लिए वैकल्पिक दवा की कोशिश करें।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

गृहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के मामले में आपको अधिक देखभाल की जरूरत है। एसिडिटी से जुड़ी समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा जिससे आप बीमार होने पर तुरंत सही हो जाएंगे। गणेश आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने के सलाह दे रहे हैं।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

आठवें गृह और ग्रहों के ऊपर शनि का प्रभाव है, जिसका मतलब है कि इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं। अगर आपको पहले से ही अस्थमा जैसी कोई सांस से संबंधी परेशानी है, तो तुरंत इलाज कराएं। इससे राहत पाने के लिए आपको बाहरी उपायों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है तो यह समय आपके लिए सही नहीं है। इससे राहत पाने के लिए अधिक पेन किलर ना लें। बजाय इसके कैल्शियम वाली चीजें खाएं। छोटे-मोटे रोगों का अगर सही से इलाज नहीं कराएंगे, तो ये परेशानी का सबब बन सकते हैं। डायबिटीज के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। ऐसे लोग शुगर वाली चीजों जैसे कोल्डड्रिंक से दूर रहें।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य की बात की जाए, तो पाचन तंत्र से जुड़े विकार आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। पाचन तंत्र को सही रखने के लिए किसी बेहतर अच्छे फिजिशियन से मिलें और सही दवा लें। डायबिटीज के मरीज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें अन्यथा ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए आप रेगुलर चेक-अप कराते रहें। आपको रोजाना थोड़ी देर के लिए कुछ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्राणायाम से भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य से जुड़े कुछ अनचाहे मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। इनसे राहत पाने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं और सही दवाएं लें। धीमे पाचन से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। गणेश आपको अपने लाइफस्टाइल को कारगर बनाने के लिए हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं। मैडिटेशन से भी आपको काफी लाभ हो सकता है।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

प्रतिगामी बुध कुछ पुराने स्वास्थ्य मुद्दे आपके सामने ला सकता है। इसलिए शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण महसूस होने पर तुरंत इलाज कराएं। एंटीबायोटिक दवा लेने की बजाय कुछ अल्टरनेटिव दवाएं लेना शुरू करें। सांस से जुड़ी समस्यायों का तुरंत इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आप किसी वायरल इन्फेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए वायरल के शुरूआती लक्षणों का पता चलते ही इसे रोकने के लिए तुरंत इलाज कराएं। अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, तो आपको इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कुछ छोटे मुद्दे परेशानी का कारण बन सकते हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग स्वस्थ रहने के लिए सुबह-शाम वाकिंग जरूर करें।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में इस हफ्ते आपको फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए आपको प्रदूषित जगहों से बचना चाहिए। अगर आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं है, तो आप समय-समय इसके उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। इसके अलावा अपनी जीवनशैली को बेहतर रखने के लिए जंक फूड खाने से बचें। गणेशजी मध्यम आयु वर्ग के लोगों को मोर्निंग-इवनिंग वाक करने की सलाह दे रहे।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

पाचन तंत्र में अम्लीय प्रवृत्ति बिगड़ने आप परेशान रहेंगे। इससे राहत पाने के लिए आपको फाइबर से भरपूर सब्जियां और अनाज खाने चाहिए। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग दवा लेना ना भूलें और जीवनशैली में सुधार करें। अगर सांस की समस्या है, तो तुरंत इलाज कराएं। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग नियमित रूप से जांच कराएं। आप योग और मेडिटेशन भी कर सकते हैं।

GS-Logo_150x115

चित्र स्रोत – Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source