
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते अपने हेल्थ को लेकर सचेत रहें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म हैं तो तुरन्त किसी विशेषज्ञ से सलाह लें और उनके कहे अनुसार चलें। छोटी-मोटी बीमारियों के लिए वैकल्पिक दवाओं का भी सहारा ले सकते हैं।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको श्वास संबंधी छोटी-मोटी बीमारी है तो तुरन्त इसका इलाज करवायें। जोड़ो में दर्द होने पर नजरअंदाज न करें। कैल्सियम युक्त फल और सब्ज़ियों के सेवन से लंबे समय के लिए आराम मिलेगा। मध्यम वयस्क और बुजुर्ग लोगों को विशेष रूप से अपनी सेहत पर ध्यान रखने की ज़रूरत हैं। इसके लिए वे रोज़ शाम को वाक पर जायें।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य के अवस्थान के कारण आप वायरल इंफेक्शन से इस हफ़्ते कष्ट पा भी सकते हैं। इस हफ़्ते दुर्घटना होने की आशंका है, इसलिए सचेत रहें। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म हैं वे शारीरिक तौर पर सावधानी बरतें।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आप लंबे समय से किसी क्रॉनिक बीमारी से कष्ट पा रहे हैं तो इसको नज़रअंदाज न करके इस पर ध्यान दें। जोड़ों में दर्द का प्रॉबल्म हैं तो समय पर दवा और ज़रूरी एहतियात बरतकर इसको कंट्रोल में करने की कोशिश करें। गणेशा की सलाह है कि सेहत संबंधी किसी भी असुविधा को नज़रअंदाज न करके तुरन्त उसका इलाज करवायें।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या महसूस करने पर तुरन्त इसका इलाज करने से आप समय रहते स्थिति को कंट्रोल में कर पायेंगे। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो कोई भी समस्या महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर के पास जायें और समय पर दवा आदि लें।
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
जो लोग जोड़ो के दर्द से परेशान हैं वे दर्दनिवारक क्रिम का इस्तेमाल करके इस कष्ट को ज्यादा बढ़ने से रोक सकते हैं। कैल्सियम युक्त फूड्स खाने से आपको लंबे समय के लिए आराम मिल सकता है। जो लोग अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं वे समय पर दवा लेना न भूलें।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ़्ते वायरल इंफेक्शन को लेकर सचेत रहें। इस इंफेक्शन से फीवर होने के कारण आपको अपने काम से दो दिनों के लिए छुट्टी लेनी पड़ सकती है। अगर आप अर्थराइटिस या अस्थमा जैसे क्रॉनिक बीमारियों के कारण कष्ट पा रहे हैं तो आपको समय पर दवा लेना न भूलें।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको अनियंत्रित ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म हैं तो इसको नजरअंदाज न करके तुरन्त ज़रूरी एहतियात बरतें। अगर आप डाइबीटिज़ के मरीज़ हैं और आपका शुगर लेवल नियंत्रित अवस्था में है तो उन्हें इसको लेकर ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है लेकिन इसके लिए हाई शुगर वाला कोई फूड न लें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनायें।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गुरू के छठें घर में अवस्थान के कारण अगर किसी क्रॉनिक बीमारी को लेकर लंबे समय से कष्ट पा रहे हैं और सही दवा की खोज में है तो इस हफ़्ते आपकी खोज पूरी हो सकती है। अगर आपको हजम शक्ति का प्रॉबल्म हो रहा है तो वैकल्पिक दवाएं इस मामले में आपकी मदद कर सकती हैं।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मंगल और शनि के छठें घर में अवस्थान के कारण आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान देने की ज़रूरत है। छोटी-मोटी शारीरिक समस्या को अवहेलना करने पर वह परेशानी का सबब बन सकती है। श्वास संबंधी समस्या होने पर तुरन्त इलाज करने की ज़रूरत है।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ज़रूरत से ज्यादा शारीरिक श्रम करने पर आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके लिए खुद के लिए समय निकालकर आराम करें और रिफ्रश रहें। अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है तो वैकल्पिक दवाओं का सहारा लेकर आप जड़ से इस बीमारी का इलाज करवाकर आराम पा सकते हैं।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सेहत को लेकर इस हफ़्ते आपको खास चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। सर्दी-खांसी से थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन पेट या हजम संबंधी कोई समस्या होने पर तुरन्त इसका इलाज नहीं करवाने पर आपको कमजोरी महसूस होने के साथ पूरी तरह से ठीक होने में आपको समय लग सकता है। अपने इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज़ जरूर करें।
चित्र स्रोत : Shutterstock images