
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
राहु और गुरू के प्रभाव के कारण भूमंडलीय प्रभाव विषम अवस्था में है। इसलिए शारीरिक छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें, नहीं परिस्थिति विषम हो सकती है। जिम जाकर एरोबिक एक्सरसाइज़ करने से आप फिट एण्ड फाइन रह सकते हैं।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
कैल्सियम के कमी के कारण आपकी शारीरिक हालत बिगड़ सकती है। इसलिए कैल्सियम के भरपूर फल और सब़्जियों का सेवन करके कैल्सियम के कमी को पूरा करने की कोशिश करें। अगर डॉक्टर सलाह दें तो डायटरी सप्लीमेंट लेने से पीछे न हटें, इससे परिस्थिति को कंट्रोल में लाया जा सकता है।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
शारीरिक छोटी-छोटी परेशानियां इस ह़फ़्ते आपको परेशान कर सकती हैं। हजम संबंधी समस्या का समय रहते इलाज करवायें। गाड़ी चलाते वक्त या कोई भी शारीरिक परिश्रम करते वक्त सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
अगर आपको कैल्सियम की कमी के कारण जोड़ों में दर्द आदि का कष्ट हो रहा है तो कैल्सियम की कमी को पूरा करने के वाले फल और सब्ज़ियों का सेवन करें। इससे परिस्थिति को कंट्रोल में लाया जा सकता है। गणेशा की सलाह है कि डायटिशीयन से मिलकर डायट मे फेरबदल करें।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
छठें घर में सूर्य के अवस्थान के कारण स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है। काम का तनाव आपके ऊपर प्रभाव डाल सकता है। यहां तक कि वायरल इंफेक्शन से भी सावधान रहें। गणेशा का कहना है कि तनाव को कम करने की कोशिश करें नहीं तो हालत बिगड़ सकती। अगर काम का तनाव कम नहीं हो रहा है तो घर से काम करने की कोशिश करेंः
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
छठें घर में शनि के अवस्थान के कारण सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। जिन लोगों को श्वास संबंधी और जोड़ों में दर्द वाली समस्या है, उनलोगों का कष्ट बढ़ सकता है। इसलिए गणेशा की सलाह है परिस्थिति के ज्यादा बिगड़ने से पहले ही सभी ज़रूरी एहतियात बरतें।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य को लेकर इस हफ़्ते सेहत को लेकर चिंता करनी पड़ सकती है क्योंकि क्रॉनिक बीमारियां अपना प्रकोप दिखा सकती है। वैकल्पिक दवाओं का सेवन करने पर लंबे समय के लिए आराम मिल सकता है। इसके अलावा कोई ज्यादा गंभीर बीमारी को लेकर आपको चिंता नहीं करनी पड़ेगी लेकिन किसी भी परिश्रम वाले काम को करने से पहले सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मंगल के शुभ प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आपकी सेहत अच्छी रहने की संभावना है। कोई भी बड़ी या छोटी बीमारी के होने की आशंका न के बराबर है। लेकिन जिन लोगों को हाई या लो प्रेशर और एलर्जी की समस्या है वे शरीर में किसी भी प्रकार के लक्षण को देखकर नजर अंदाज न करें।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सर्दी-जुकाम जैसे समस्याओं को छोटी समस्या समझकर नजरअंदाज न करें तुरन्त इसका इलाज करवायें। जिन लोगों को अर्थराइटिस है उनका जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है, इसलिए कोई भी भारी काम करते वक्त सचेत रहें।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
जिन लोगों को श्वास संबंधी समस्या है उनलोगों को तुरन्त अपना इलाज करवाना चाहिए। जोड़ों का दर्द का प्रकोप इस हफ़्ते बढ़ सकता है। कैल्सियम युक्त फल और सब्जी का सेवन करने से आराम मिल सकता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने से आपका इम्युनिटी पावर बढ़ेगा।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
कोई पुरानी बीमारी फिर से प्रकोप रूप धारण करके कष्ट दे सकती है, इससे आप तनाव में आ सकते हैं। इसलिए तुरन्त डॉक्टर से सलाह लेकर सही इलाज करवायें। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग खुद को फिट रखने के लिए शाम को वाक पर जाने की आदत डालें।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
छठें घर में सूर्य के अवस्थान के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। गणेशा की सलाह है कि वायरल इंफेक्शन आदि समस्या को लेकर सचेत रहें। समय रहते इलाज करवाने पर परिस्थिति को संभाला जा सकता है। अगर आप किसी प्रकार के व्यसन के शिकार हैं तो छोड़े और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनायें।
चित्र स्रोत : Shutterstock images