
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:47 PM IST
मेषराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
गुरू और राहु दोनों विपरित प्रकृति वालों ग्रहों के छठें घर में अवस्थान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। गणेशा का कहना है कि इस हफ़्ते अचानक आपके बीमार होने की संभावना है, इसलिए इस मामले में ज़रूरी एहतियात बरतें। सेहत के मामले में वैकल्पिक दवाओं का सहारा लें, आराम मिल सकता है।
वृषराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि भूमंडलीय प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आपकी सेहत अच्छी रह सकती है। क्रॉनिक बीमारियों का तुरन्त इलाज करवाने की ज़रूरत है। खुद को फिट एण्ड फाइन रखने के लिए योग या एरोबिक्स ज्वाइन करें साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल और डायट को अपनायें। अगर आप किसी बुरे व्यसन के संपर्क में है तो तुरन्त छोड़ दें।
मिथुनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हैं वे अपना चेक-अप नियमित रूप से करवायें और दवा लेना न भूलें। अगर आप कोई व्यायाम करने से स्ट्रेस में आ जाते हैं या थक जाते हैं तो उसको न करें और आराम करें।
कर्कराशि :
स्वास्थ्य और सेहत
शनि के साथ गुरू, कन्या और राहु के छठें घर में अवस्थान के कारण आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए किसी भी बीमारी को छोटा न समझकर तुरन्त इसका इलाज करवायें और ताकि परिस्थिति को बिगड़ने से बचाया जा सके। अगर किसी भी प्रकार की क्रॉनिक बीमारी है तो तुरन्त इनका इलाज करवायें।
सिंहराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य के अवस्थान के बावजूद दो विपरित प्रकृति वाले ग्रह के प्रभाव के कारण सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। डाइजेस्टिव सिस्टेम संबंधी समस्या हो सकती है और इस मामले में तुरन्त इलाज करवाने की ज़रूरत है।
कन्याराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
सूर्य के अवस्थान के कारण सेहत पर असर पड़ भी सकता है। पुरानी बीमारियों को लेकर सचेत रहें और नियमित रूप से इनका इलाज करवायें। इस हफ़्ते दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है और इसी कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें। गणेशा की सलाह है कि फिट रहने के लिए एक्सरसाइज़ करें।
तुलाराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
खुद को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए नियमित रूप से खान-पान यानि स्वस्थ जीवनशैली पर ध्यान देने की ज़रूरत है। पुरानी बीमारियों का तुरन्त इलाज करवायें ताकि बाद में प्रॉबल्म न हो। आराम पाने के लिए वैकल्पिक दवाओं का भी सहारा ले सकते हैं। योग और ध्यान करने के साथ-साथ अपने उम्र के अनुरूप व्यायाम करने की कोशिश करें।
वृश्चिकराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
मंगल के प्रभाव के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आप इस हफ़्ते एसिडिटी के कारण कष्ट पा सकते हैं लेकिन इस बीमारी को छोटा न समझकर तुरन्त इलाज करवायें नहीं तो हालत और भी खराब हो सकती है और ठीक होने में भी समय लगेगा।
धनुराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
शनि के प्रभाव के कारण शरीर में कैल्सियम की कमी हो सकती है। इसलिए अपने डायट में कैल्सियम से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें। श्वास संबंधी बीमारी से आपको परेशानी हो सकती है। योग और ध्यान के द्वारा आप स्वस्थ रह सकते हैं।
मकरराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
भूमंडलीय प्रभाव आपके सेहत के लिए सही साबित नहीं भी हो सकती है। इसलिए छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। वायरल इंफेक्शन से आप कष्ट पा सकते हैं। जिनको हाई ब्लड प्रेशर का प्रॉबल्म हैं वे अपना हेल्थ-चेकअप करवाते रहें।
कुम्भराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
गणेशा का कहना है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज करने पर बाद में भुगतना पड़ सकता है। पुरानी बीमारियों से अगर आप आक्रांत है तो इनका इलाज तुरन्त करवायें और विशेष रूप से ध्यान रखें।
मीनराशि:
स्वास्थ्य और सेहत
अशांत मंगल और शांत शनि का प्रभाव बारहवें स्थान पर उपस्थित सूर्य पर पड़ने के कारण अगर आप अस्वस्थ होंगे तो आपको ठीक होने में समय लगेगा।छोटी मोटी बीमारियों पर ध्यान दें। गाड़ी सावधानी पूर्वक चलायें दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है।
चित्र स्रोत : Shutterstock images