साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 4 अप्रैल- 10 अप्रैल

जानिये इस हफ़्ते आपकी सेहत कैसी रहने वाली है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:48 PM IST

मेषराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के प्रभाव के कारण आपका इम्यून सिस्टेम बेहतर रहेगा, इसलिए बीमारी पड़ने की संभावना बहुत कम है। लेकिन डाइबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ अपना रेग्यूलर चेक-अप करवायें। कोई भी प्रॉबल्म महसूस करने पर तुरन्त डॉक्टर के पास जायें। गणेशा की सलाह है कि खुद को फिट एण्ड फाइन रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें।

वृषराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

शुक्र और बुध के प्रभाव के कारण डाइबिटीज़ के मरीजों के लिए ये समय खराब जा सकता है। अगर आप डाइबिटीज़ के मरीज़ है तो डॉक्टर के कहे अनुसार डायट लें। अगर कोई बदलाव महसूस कर रहे हैं तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें। यहाँ तक जिन लोगों को जोड़ों के दर्द का प्रॉबल्म हैं वे भी ज़रूरी एहतियात बरतें जिससे कि समय रहते परिस्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

मिथुनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

कैल्सियम की कमी से इस हफ़्ते आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। जिन लोगों को श्वास संबंधी समस्या वे भी अपने सेहत को लेकर जरा सतर्क रहें। भूमंडलीय प्रभाव अच्छा न रहने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। गणेशा की सलाह है नियमित रूप से कसरत करने पर जोर दें।

कर्कराशि :

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण  इस हफ़्ते आपके सेहत पर बुरा असर पड़ने की पूरी संभावना है। कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर के साथ संपर्क करें। श्वास और पेट संबंधी समस्या से आपको कष्ट पाना पड़ सकता है। मध्य वयस्क और बुजुर्ग लोग को अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।

सिंहराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

शनि के प्रभाव के कारण जो पुरानी बीमारियाँ ठीक हो गई थी वे फिर से कष्ट का कारण बन सकती हैं। वैकल्पिक या अल्ट्रनेटिव दवाईयों का सेवन करने से हालत अच्छी हो भी सकती है। लेकिन डाइबिटीज़ और अर्थराइटिस के मरीज़ों का कष्ट बढ़ भी सकता है इसलिए समय पर दवा लेना न भूलें।

कन्याराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

छठें घर में शनि के प्रभाव के कारण आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की पूरी संभावना है।  पुरानी बीमारियां जो ठीक होती नजर आ रही थी वह फिर से कष्ट का कारण बन सकती हैं। इसलिए शरीर में कोई भी बदलाव महसूस होते ही ज़रूरी एहतियात बरतें और नजरअंदाज न करें। कैल्सियम की कमी भी अस्वस्थता का कारण बन सकता है।

तुलाराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अशांत शनि के छठें घर में अवस्थान के कारण स्वास्थ्य पर इसके बुरा असर पड़ने की पूरी संभावना है। हाल ही में गुरू और राहु के स्थान परिवर्तन के कारण शनि का इन पर पूरा असर पड़ रहा है। इसलिए सेहत को लेकर सतर्क रहें और कुछ भी एहसास होने पर तुरन्त डॉक्टर के पास जायें। क्योंकि छोटी समस्या भी बड़ा रूप धारण कर सकती है।

वृश्चिकराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के अच्छे प्रभाव के कारण इस हफ़ते आपकी सेहत अच्छी रह सकती है क्योंकि सूर्य के प्रभाव के कारण इम्यून सिस्टेम बहुत ही मजबूत रहेगी। लेकिन जिन लोगों को जोड़ों के दर्द का प्रॉबल्म है उनको दर्द सहना पड़ सकता है। अगर आप लंबे समय के लिए आराम पाना चाहते हैं तो कैल्सियम रीच फूड खाने की कोशिश कीजिए।

धनुराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ़्ते डाइबिटीज़ के मरीज़ अपने डायट को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। कोल्ड ड्रिंक और शुगरी कंटेट वाले फूड को अपने डायट से बिल्कुल निकाल दें।  अपना चेकअप नियमित रूप से करवाते रहें। श्वास संबंधी कोई प्रॉबल्म हैं तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें।

मकरराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

सूर्य के चौथे घर में अवस्थान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ेगा, इसलिए इस तरफ थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत हैं। कोई भी बदलाव महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह और ज़रूरी एहतियात बरतें।

कुम्भराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण आपकी सेहत अच्छी नहीं भी रह सकती है। जैसे ही तबियत खराब होने लगे तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके। खुद को सेहतमंद रखने के लिए अपने हेल्दी लाइफस्टाइल पर पूरा ध्यान दें।

मीनराशि:

स्वास्थ्य और सेहत

भूमंडलीय प्रभाव के कारण इस हफ़्ते आपकी इम्यून सिस्टेम मजबूत रहेगी। हाँ, छोटी-मोटी बीमारियाँ आपको कष्ट दे सकती है, इसलिए इनको बिना नजरअंदाज किये तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें और स्वस्थ रहें।

GS-Logo_150x115 in hindi

चित्र स्रोत : Shutterstock images


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source