hamburger icon
A
Read in English

साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 27 अगस्त – 02 सितंबर

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 27, 2017 8:36 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

डायबिटीज के मरीज मीठे पदार्थ और सॉफ्ट ड्रिंक जैसी चीजों से परहेज करें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान पर अमल करें। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। दांतों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए डॉक्टर को दिखाएं। स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली को सही बनाएं।

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

दांतों से जुड़ी कोई समस्या आपकी नींद हराम कर सकती है। इसलिए तुरंत डॉक्टर से मिलें। छोटे-मोटे रोगों का अगर सही से इलाज नहीं कराएंगे, तो ये परेशानी का सबब बन सकते हैं। सांस से जुड़ी समस्यायों का तुरंत इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते धीमा पाचन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इससे निपटने के लिए आप डॉक्टर द्वारा निर्धारित पर्गटिव लें। सांस से जुड़ी समस्यायों का तुरंत इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें। शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट लग सकती है।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं, तो इसे लेकर सतर्क रहें। इसका सही से इलाज कराएं। धीमा पाचन परेशानी का सबब बन सकता है। आपको रोजाना थोड़ी देर के लिए कुछ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्राणायाम से भी लाभ होगा। गणेशजी मध्यम आयु वर्ग के लोगों को मोर्निंग-इवनिंग वाक करने की सलाह दे रहे हैं।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई भी समस्या है तो इस हफ्ते आप अधिक सतर्क रहें। नियमित आधार पर इसकी जांच करें और स्थिति बिगड़ने से पहले ही तुरंत इलाज कराएं। डायबिटीज के रोगी भी नियमित रूप से अपनी जांच कराएं। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

छठे गृह पर विषम प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे परेशान कर सकते हैं। आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा जिससे आप बीमार होने पर तुरंत सही हो जाएंगे। गणेश आपको अपने लाइफस्टाइल को कारगर बनाने के लिए हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

ब्लड प्रेशर में अनियमितता आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए नियमित रूप से जांच कराएं। धीमी पाचन और पाचन तंत्र में गड़बड़ी चिंता का कारण बन सकती है। इसलिए आप आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करें। मैडिटेशन से भी आपको काफी लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस स्थिति से निपटने के लिए आपको हालत पर नजर रखने की जरूरत है। तनाव से दूर रहें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

डायबिटीज से पीड़ित लोग ब्लड शुगर लेवल को लेकर सतर्क रहें। नियमित रोप से जांच करने से आप काफी हद तक सही रह सकते हैं। धीमा पाचन परेशानी का सबब बन सकता है। आपको रोजाना थोड़ी देर के लिए कुछ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्राणायाम से भी लाभ होगा।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

वीनस की स्थिति पता चलता है कि डायबिटीज के रोगियों को ब्लड शुगर को लेकर ज्यादा देखभाल की जरूरत है। ऐसे लोग शुगर से वाली चीजें खाने से पूरी तरह बचें। इसके अलावा सॉफ्ट ड्रिंक से भी ना पिएं। पाचन तंत्र में विकार आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

ब्लड प्रेशर में अनियमितता के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे लोग नियमित रूप से ब्लड चेक-अप कराएं। डायबिटीज से मरीज भी नियमित रूप से अपना चेक-अप कराएं। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान की अनदेखी ना करें। इसके आलव योग और मेडिटेशन भी करें।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के मामले में वायरल इन्फेक्शन को लेकर अधिक सतर्क रहें। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष देखभाल की जरूरत है। डॉक्टर द्वारा बताई गई डायट का पालन करें। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

GS-Logo_150x115

चित्र स्रोत – Shutterstock