• हिंदी

साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 13 अगस्त- 19 अगस्त

साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल 13 अगस्त- 19 अगस्त

इस हफ़्ते किस राशिफल को कौन-सी बीमारी का कष्ट सहना पड़ सकता है, जानें Astro health पढ़कर!

Written by Editorial Team |Published : August 14, 2017 12:34 PM IST

मेष राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस महीने के आखिरी तक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ मामूली समस्याएं परेशान करेंगी। आपको अपने शरीर को लेकर सतर्क रहना चाहिए। किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचने के लिए सभी निवारक उपाय करें। छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा न करें और आगे की जटिलताओं से बचने के लिए तत्काल इलाज करें।

Also Read

More News

वृष राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

ग्रहों की स्थिति सही नहीं दिख रही है जिस वजह से पुराने रोग आपको फिर से परेशान कर सकते हैं। इसलिए बीमारी से संबंधित कोई भी लक्षण दिखने पर जांच करें और तत्काल उपचार के लिए डॉक्टर से परामर्श करें। इलाज के लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं भी ले सकते हैं।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता पिछले हफ्ते की तुलना में ज्यादा बेहतर रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज और डायट का ख्याल रखना ज़रूरी है। डायबिटीज के मरीज़ नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं।

कर्क राशि :

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते कोई बड़ा स्वास्थ्य मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। एलर्जी के कारण आपको गले में कुछ प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। गर्म पानी का कुल्ला करने से राहत मिल सकती है। अगर आप दांत के दर्द से परेशान हैं, तो कुछ गंभीर समस्या हो सकती है। आपको चोट भी लग सकती है।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

यह हफ्ता आपके स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा। इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल है। आपको किसी बड़ी बीमारी का ख़तरा नहीं है। आपकी स्वस्थ आदतों के कारण आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। जो लोग पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्यायों से परेशान हैं उन्हें सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग तनाव लेने से बचें। नियमित रूप से अपना बीपी चेक कराएं। हाइपरटेंशन के मामले में डॉक्टर से संपर्क करें। योग और मेडिटेशन से आपको हेल्प मिलेगी। नमक कम खाएं और रोज़ाना वॉक करें।

तुला राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

यह हफ्ता आपके लिए हेल्दी और एनेर्जिक रहेगा। कोई बड़ा स्वास्थ्य मुद्दा परेशान नहीं करेगा। केवल ऐसे लोग जिन्हें सांस की बीमारियां हैं उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए बेहतर रहेगा। सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। आपको डॉक्टर से परामर्श लेना होगा और निवारक उपाय करने होंगे, ताकि समस्या ना बढ़े। धूल से बचने के लिए मास्क लगाएं।

धनु राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

ग्रहों की स्थिति हाई शुगर लेवल से पीड़ित लोगों के लिए पक्ष में नहीं है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इस हफ्ते परेशानी हो सकती है। ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव पर नज़र रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। बेहतर डायट के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

मकर राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सही रहेगा। केवल वे लोग जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें कुछ परेशानी होगी। रात को देरी से खाना न खाएं और मसालेदार भोजन से बचें। स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करने से कुछ हद तक इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते पाचन तंत्र से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इसके इलाज के लिए कुछ अल्टरनेटिव इलाज भी ट्राई कर सकते हैं। रात को देरी से खाने से बचें। खूब पानी पिएं।

मीन राशि:

स्वास्थ्य और सेहत

श्वसन संबंधी समस्याएं इस बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए चिंता का एक कारण हो सकती हैं। समस्या को नियंत्रित करने के लिए उचित निवारक उपाय करें। निर्धारित उपचार लें इसके अलावा वैकल्पिक दवाओं की कोशिश करें। चोट लगने की संभावना है। प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें।

GS-Logo_150x115

चित्र स्रोत – Shutterstock