... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 6, 2017 12:05 PM IST
मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग तनाव लेने से बचें। नियमित रूप से अपना बीपी चेक कराएं। हाइपरटेंशन के मामले में डॉक्टर से संपर्क करें। योग और मेडिटेशन से आपको हेल्प मिलेगी। नमक कम खाएं और रोज़ाना वॉक करें।
वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
श्वसन संबंधी समस्याएं इस बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए चिंता का एक कारण हो सकती हैं। समस्या को नियंत्रित करने के लिए उचित निवारक उपाय करें। निर्धारित उपचार लें इसके अलावा वैकल्पिक दवाओं की कोशिश करें। चोट लगने की संभावना है। प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें।
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता पिछले हफ्ते की तुलना में ज्यादा बेहतर रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज और डायट का ख्याल रखना ज़रूरी है। डायबिटीज के मरीज़ नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं।
कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते कोई बड़ा स्वास्थ्य मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। एलर्जी के कारण आपको गले में कुछ प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। गर्म पानी का कुल्ला करने से राहत मिल सकती है। अगर आप दांत के दर्द से परेशान हैं, तो कुछ गंभीर समस्या हो सकती है। आपको चोट भी लग सकती है।
सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ग्रहों की स्थिति हाई शुगर लेवल से पीड़ित लोगों के लिए पक्ष में नहीं है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इस हफ्ते परेशानी हो सकती है। ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव पर नज़र रखने के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। बेहतर डायट के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
ग्रहों की स्थिति से पता चलता है कि डायबिटीज के मरीजों को इस हफ्ते मुसीबत हो सकती है। इसलिए आपको दवाओं और खानेपीने का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। सही खानपान, दवाओं और वाकिंग से स्थिति बेहतर हो सकती है। आपको एक्सरसाइज करने और जोड़ों में दर्द से बचने के लिए अपनी मांसपेशियों को आराम देने की सलाह दी जाती है।
तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस महीने के आखिरी तक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ मामूली समस्याएं परेशान करेंगी। आपको अपने शरीर को लेकर सतर्क रहना चाहिए। किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचने के लिए सभी निवारक उपाय करें। छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा न करें और आगे की जटिलताओं से बचने के लिए तत्काल इलाज करें।
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
यह हफ्ता आपके लिए हेल्दी और एनेर्जिक रहेगा। कोई बड़ा स्वास्थ्य मुद्दा परेशान नहीं करेगा। केवल ऐसे लोग जिन्हें सांस की बीमारियां हैं उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें।
धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
यह हफ्ता आपके स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा। इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल है। आपको किसी बड़ी बीमारी का ख़तरा नहीं है। आपकी स्वस्थ आदतों के कारण आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। जो लोग पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्यायों से परेशान हैं उन्हें सतर्क रहना होगा।
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहेंगे। आप अपने लिये अच्छा महसूस करेंगे। इससे आपका काम और पढ़ाई भी बेहतर होगा। ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आपका स्वास्थ्य सही बना रहेगा। इस हफ्ते आपको कोई गंभीर खतरा नहीं होगा।
कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
इस हफ्ते पाचन तंत्र से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इसके इलाज के लिए कुछ अल्टरनेटिव इलाज भी ट्राई कर सकते हैं। रात को देरी से खाने से बचें। खूब पानी पिएं।
मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत
स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सही रहेगा। केवल वे लोग जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें कुछ परेशानी होगी। रात को देरी से खाना न खाएं और मसालेदार भोजन से बचें। स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करने से कुछ हद तक इस समस्या से राहत पाया जा सकता है।
चित्र स्रोत – Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.