पेट की चर्बी और गैस की समस्या को करना है दूर, तो रोजाना खाली पेट करें हींग का सेवन

हींग के पानी से आप अपना बढ़ता वजन काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही इससे पेट की कई समस्या भी ठीक होती है। चलिए जानते हैं कैसे पीएं हींग का पानी-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 29, 2020 3:38 PM IST

Benefits of Hing Water: मोटापे और गैस की समस्या से इन दिनों अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। लॉकडाउन की वजह से घर में कैद लोग खा और सो रहे हैं। ऐसे में वजन बढ़ना और पेट में गैस होना स्वाभाविक है। लॉकडाउन के कारण शारीरिक गतिविधियां बहुत ही कम हो चुकी हैं। इस कारण भी गैस और वजन बढ़ने की समस्या हो रही है। इस बढ़ते वजन को घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं।

बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो अपना वजन कम करने के लिए दवाई खाते हैं, लेकिन इससे उनपर कोई असर नहीं होता है। यदि आप आपका वजन भी घर में रहते-रहते काफी बढ़ रहा है, तो इसे कम करने के लिए घरेलू उपाय ट्राई कीजिए। इससे काफी हद तक वजन को कम किया जा सकता है। इन्हीं उपायों में से एक है हींग का पानी। हींग का पानी पीने से बढ़ते वजन (Benefits of Hing Water) को कंट्रोल कर सकते हैं।

हींग पाचन तंत्र (Benefits of Hing Water) के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, भोजन में हींग का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि इससे भोजन का बादीपन (गरिष्ठता) भी काफी कम होता है। इसलिए अपने भोजन में हींग जरूर शामिल करें। आज हम आपको हींग का पानी पीने के फायदे बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं खाली पेट में हींग का पानी पीने के फायदे-

हींग का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद

इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे शरीर की फैट बर्न क्षमता काफी बढ़ती है। ऐसे में यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट हींग का पानी पीते हैं, तो आपके शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम होगा। हींग का पानी शरीर में एक्स्ट्रा फैट को जमा नहीं होने देती है। इसके सेवन से आप कुछ ही सप्ताह में अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम हींग का पानी

हींग के पानी से कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाया जा सकता है। ऐसे में जो लोग अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, उन्हें हींग का पानी पीना चाहिए। हींग के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है। इससे, शरीर कई तरह की बीमारियों जैसे- हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर आदि से बचा रहता है।

पेट की समस्या के लिए पिएं हींग का पानी

पेट की समस्या से परेशान लोगों के लिए हींग का पानी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट सुबह हींग का पानी पीने से पेट साफ होता है। हींग का पानी पीने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कैसे तैयार करें हींग का पानी?

  • हींग का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक ग्लास गुनगुना पानी लें।
  • इस पानी में 1 से 2 चुटकी हींग डालें
  • इसके बाद इसे अच्छी तरह से घोलें और सुबह खाली पेट पीएं।

इस पानी के सेवन से पूरे दिन आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म कंट्रोल में रहेगा। अगर आप  2 सप्ताह लगातार इस पानी का सेवन करते हैं, तो इसका पॉजिटिव रिजल्ट आपको आसानी से नजर आने लगेगा।

खीरे के साथ कभी ना करें इस चीज का सेवन, जानें इसके कई फायदे

हर्ड इम्यूनिटी को कोरोना के खिलाफ बनाया जा सकता है हथियार, जानें कैसे करता है काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source