खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत, सही या गलत ?

खाना खाने के बाद चाय पीने के नुकसान, खाना खाने के बाद चाय पीने के फायदे, खाना खाने के बाद चाय पीना चाहिए या नहीं, क्या मछली खाने के बाद चाय पी सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 30, 2019 6:33 PM IST

खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत आपको भी है ? अगर है तो आपको इसके बारे में जानकारी भी होनी चाहिए. सुबह-सुबह गर्म चाय पीना  हमारी जीवनशैली का एक अहम् हिस्सा है। कुछ लोगों को खाने के साथ या खाने के बाद  चाय पीने की आदत होती है। खाने के साथ चाय पीना हमेशा से ही एक विवादास्पद विषय रहा है। जहाँ कुछ शोध का कहना है कि चाय पीना पाचन तंत्र के लिए सही होता है, वहीँ कुछ रिसर्च के अनुसार चाय में पाये जाने वाला पदार्थ कैफीन, हमारे पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा पहुंचाते हैं। आइये देखतें है कि यह कैसे हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

पाचन तंत्र पर चाय का असर

कुछ शोधों से पता चला है कि खाने के दौरान या उसके बाद चाय पीने से यह पेट में बनी गैस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे हमारा पाचन तंत्र सही रहता है। लेकिन यह बात हमेशा ध्यान में रखें कि हर तरह की चाय इन मामलों में फायदेमंद नही होती है।

ग्रीन टी, हर्बल टी जैसे की अदरक वाली चाय जिनमें एंटीऑक्सीडेंटस और पोलीफेनोल (polyphenols) की मात्रा बहुत अधिक होती है, हमारे डाईजेशन सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

चाय, हमारे पाचन तंत्र को साल्विया, पित्त और गैस्ट्रिक जूस को बनाने में सहायक का काम करती है। इनमे एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा अधिक होने के कारण ये शक्तिशाली एंटीइंफ्लेमेटरी की तरह काम करते हैं ,जो हमारे पाचन से जुडी कई खामियों को कम करता है।

ग्रीन टी और हर्बल टी में कैटकिन (catechins) नाम का पालीफेनोलिक(polyphenolic) यौगिक पाया जाता है जो हमारे पाचक रस के कार्य क्षमता को बढ़ा देता है।

खाना खाने के बाद चाय पीने के फायदे व नुकसान 

कुछ शोध बतातें हैं कि चाय में पाया जाने वाला फेनोलिक यौगिक, हमारी पेट के आँतों की आंतरिक परतों में आयरन काम्प्लेक्स को बनाकर, आयरन के अवशोषित  होने में बाधा डालता है।

ऐसा कहा जाता है की यदि आप खाने के साथ ही चाय पीना चाहते हैं, तो अपने डाइट में आयरन और विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करिये जिससे ये आयरन के अवशोषण में होने वाले प्रभाव को कम कर देगा।

आयरन की कमी से पीड़ित लोगों को खाने के साथ चाय नही लेना चाहिए। यह भी पाया गया है की खाने के दौरान चाय पीने से शरीर में कैटचिन की कमी हो जाती है।

कैटकिन चाय में पाया जाने वाला एक यौगिक है जिसका हमारे कई साइकोलाजिकल कामों में महत्वपूर्ण रोल है।

इसलिए अगर आप खाने के साथ या उसके बाद में चाय पीना चाहते हैं तो आप ग्रीन टी या जिंजर टी में से चुन सकते हैं क्योंकि ये आपके पाचन में सहायक हैं।

जो लोग आयरन की कमी से पीड़ित हैं वो खाने के दौरान चाय का सेवन बिलकुल न करें या फिर किसी डॉक्टर कि सलाह लें।

सबसे ज्यादा भारत में ही लोग खाना खाने के बाद चाय पीने का शौक रखते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको संभल जाने की जरूरत है.

सिर्फ एक कप मसाला चाय करेगी आपको तंदुरुस्त!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source