Arjun Kapoor Fitness: अर्जुन कपूर फिटनेस के लिए करते हैं कड़ी मेहनत, इंटेंस वर्कआउट सेशन के साथ डाइट में किए बदलाव

अर्जुन कपूर कहते हैं, "मैं बस खुश हूं। मैं अपनी आगे की यात्रा का पूरी तरह से मजा ले रहा हूं। मैं, हर दूसरे व्यक्ति की तरह ही प्रगति के काम पर हूं और मैं इसमें हर एक दिन, हर एक अहार के साथ जुड़ा हूं।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 20, 2021 12:17 PM IST

Arjun Kapoor Body Transformation in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने प्रभावशाली फीजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया है। वह अपनी फिटनेस यात्रा को प्रगति का काम मानते हैं। अर्जुन कहते हैं कि वह अपनी आगे की यात्रा का पूरी तरह से आनंद ले रहे हैं। अर्जुन ने कहा, "मुझे अपनी निरंतर स्वास्थ्य यात्रा के कारण अपना आहार (Arjun Kapoor Diet plan) तैयार करना पड़ता है और इसे लगातार कस्टमाइज करना पड़ता है, इसलिए हां, इंटेंस वर्कआउट सेशन के साथ मैंने अपना भोजन पैटर्न पूरी तरह से बदल दिया है।"

स्वस्थ रहना कई कारकों का एक कॉम्बिनेशन

अर्जुन को लगता है कि उनके जैसे व्यक्ति को प्रेरित रहने के लिए स्वस्थ भोजन भी स्वादिष्ट होना चाहिए। अभिनेता अर्जुन कहते हैं कि वह अपने भोजन (Diet) और कसरत सत्र (workout session) के साथ प्रगति पर हैं।

36 साल के अभिनेता ने कहा, "स्वस्थ रहना कई कारकों का एक कॉम्बिनेशन है- ट्रेनिंग, डाइट, मन की स्थिति इत्यादि। ये चीजें संयोजन में किसी को भी बेहतर फिटनेस (Arjun Kapoor Fitness plan) के रास्ते पर चलने में मदद करती हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं बस खुश हूं। मैं अपनी आगे की यात्रा का पूरी तरह से मजा ले रहा हूं। मैं, हर दूसरे व्यक्ति की तरह ही प्रगति के काम पर हूं और मैं इसमें हर एक दिन, हर एक अहार के साथ जुड़ा हूं।"

अर्जुन कपूर में आया है गजब का बदलाव

अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताते हैं, वर्कआउट वीडियोज, फोटोज आदि शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर अपने वेट लॉस(Arjun Kapoor Weight Loss) और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। एक समय था जब उनका वजन 140 किलो हुआ करता था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे इमोशनल ईटिंग के कारण मोटापे का शिकार हो गए थे। बात में कड़ी मेहनत के जरिए उन्होंने अपने अंदर ये बदलाव लाया। फैट टू फिट बनने के लिए अर्जुन ने काफी कड़ी मेहनत की और ये यात्रा उनकी काफी लंबी भी चली थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.