... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 10, 2018 8:28 AM IST
होने वाली दुल्हन, अगर अभी से करे तैयारी तो खास होगा वह दिन। © Shutterstock
क्या आपकी भी चिंता यही है कि शादी के लहंगे में आप ओवरवेट न लगें या आपको है फिक्र कि कहीं मुरझाया हुआ चेहरा आपकी रौनक ही नहीं खराब कर दें ? अकसर शादी की तैयारी कर रही लड़कियों में अपने वेडिंग डे को लेकर खूब सारा एक्साइटमेंट और चिंता होती है। सभी चाहती हैं कि वे अपने खास दिन सबसे प्यारी और अलग दिखें। तो फिक्र छोडि़ये इस काम में हम किए देते हैं आपकी मदद।
इनसे करें परहेज
शादी के दिन परफेक्ट फिगर पाने के लिए सबसे पहले तो अपनी डाइट में बदलाव करें। खाने में चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, नमक और एल्कोहल की मात्रा कम कर दीजिए। इससे आपका वजन तो कम होगा ही साथ ही इससे शरीर में पानी भी इकट्ठा नहीं होगा।
अपनाएं हेल्दी फूड्स
अपनी वेडिंग डाइट में फल, जूस, अधिक सब्जियां, मिनी विटामिन्स लेना बंद करें। इसकी बजाए आप प्रोसेस्ड कार्बोस जैसे व्हाइट राइस, पास्ता, ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ अन्य आदि का सेवन करें। इसके अलावा अपनी डाइट में दूध और दलिया भी शामिल करें और समय पर खाना खाएं।
थोड़ा सा चेंज अभी से
वजन कम करने के लिए रोजाना रुटीन में अधिक से अधिक पानी पीएं। आप चाहे तो अपनी रूटीन में गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर भी पी सकती हैं। माना कि आपको शादी की बहुत शॉपिंग करनी है लेकिन इस बीच भरपूर नींद लेना न बोले। इससे न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि शादी के दिन आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
प्रोटीन से कर लें दोस्ती
अपने खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की मात्रा जरूर मिलाएं। इससे आपका चयापचय बढ़ेगा और आपका पेट भरा-भरा रहेगा, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाएगी। अंडे को उबालकर उसका सिर्फ सफेद बाग खाएं। स्मोक्ड चिकन और हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने आहार में मिलाएं। इन सबके सेवन से आप तेजी से वजन कम कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018: शिशुओं की सेहत के लिए ट्रेडिशनल फूड है बेस्ट
जरूरी हैएक्सरसाइज
सुबह और शाम के समय लगभग 1 घंटा पैदल चलें और कार्डियो व्यायाम करें। आप चाहे तो डांस या रनिंग के जरिए भी शादी से पहले परफेक्ट फिगर पा सकती हैं। यदि आप जिम जाना नहीं चाहती तो रोजाना कुछ समय तक योग और किक बॉक्सिंग करे। मगर इस बात का ध्यान रखें कि वजन घटाने के लिए बहुत ज्यादा दबाव भी न दें।
यह भी पढ़ें - फिगर भी मेंटेन करती है ब्रेस्टरफीडिंग , जानें कैसे
ये तो बरसों से आजमाए नुस्खे हैं
सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू-शहद या फिर दालचीनी का पाउडर लें। आप चाहें तो हरा धनिया और नींबू का जूस बनाकर भी खाली पेट ले सकते हैं यह भी वजन कम करने में सहायक है।