... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 11, 2017 11:19 AM IST
अगर आप जिम जाते हैं, तो शायद आपने अलग-अलग सप्लीमेंट्स के बारे सुना होगा, जो शरीर को वजन देते हैं। और यहीं पर स्टेरॉयड की भूमिका की ज़रूरत पड़ती है। टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट्स ऐसा ही एक लोकप्रिय स्टेरॉयड है जिसे टेस्टोस्टेरोन बूस्टर कहा जाता है। न केवल ये बल्कि स्पोर्ट्स सप्लीमेंट्स भी जिम जानेवाले के बीच बहुत काफी लोकप्रिय हैं। आपके शरीर की बनावट और मांसपेशियों को बेहतर बनाने के लिए जाने जानेवाले,टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट्स बहुत अधिक समय तक लेना नुकसानदायक हो सकता है। डॉ.अल्तमश शेख (कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, डायबेटोलॉजिस्ट और मेटाबॉलिक फिजिशियन, एस.एल.रहेजा अस्पताल, फोर्टिस) बता रहे हैं कि टेस्टोस्टेरोन वाले ये मशहूर स्पोर्टस सप्लीमेंट का सेवन सुरक्षित है या नहीं।
टेस्टोस्टेरोन प्रमुख पुरुष हार्मोन है जो मांसपेशियों और शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह लिबिडो, पौरुष और शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने का काम करता है। यह लड़को में किशोरावस्था या प्यूबर्टी की शुरुआत में देर होने पर इलाज के लिए दवा के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग हार्मोन से भरपूर होने के कारण अपनी मांसपेशियों के निर्माण, फिट रहने और कुछ मेडिकल कारणों से भी इसका सेवन करते हैं। हालांकि, लोगों को यह समझने की ज़रूरत है कि ये सप्लीमेंट अस्थायी रूप से फायदेमंद हैं और इनका शरीर पर बहुत नुकसानदायक प्रभाव पड़ सकता है।
लंबे समय तक सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट्स मूड स्विंग्स, हृदय रोग, डायस्लिपिडेमिया (dyslipidemia) या खून में लिपिड की असामान्य मात्रा और कम एनर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह स्पर्म्स की संख्या भी कम करता है और इनफर्टिलिटी का कारण बनता है, इसके अलावा लिबिडो को नुकसान पहुँचता है और गायनेकोमेस्टिया (पुरुष स्तनों के टिश्यूज़ का विस्तार) की समस्या हो सकती है। यह दिमाग, किडनी, त्वचा और शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली के लिए कई तरह के समस्याओं की वजह बनती है।
इसके अलावा, महिलाओं में भी टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट के कई साइड इफेक्ट दिखायी पड़ सकता है। ऐसे सप्लीमेंट लेनेवाली महिलाओं में बालों का आसामान्य तरीके से बढ़ना, अनियमित पीरियड्स, मुंहासे और मेटाबॉलिज़्म में रूकावट जैसे लक्षण दिखायी पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में, यह एपिफेसिस (epiphyses) की समस्या का भी कारण बन सकता है, यह एक ऐसी स्थिति है जो हड्डियों के किनारों को समय से पहले बंद कर देता है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-Getty Images.