Apps For Weight Control: बढ़ते वजन पर नहीं दे पा रहे ध्यान, तो आज ही मोबाइल में डाउनलोड करें ये 3 ऐप

Apps For Weight Control: आधुनिक समय में मोबाइल (Mobile) हमारे लिए बहुत ही जरूरी हो गया है। हर एक छोटे से बड़े काम तक के लिए मोबाइल की जरूरत होने लगी है। सेहत के लिहाज से भी मोबाइल हमारे लिए बहुत ही जरूरी हो गया है। क्योंकि मोबाइल में आप ऐसे कई ऐप (Mobile App) को डाउनलोड कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 16, 2020 4:33 PM IST

Apps For Weight Control: आधुनिक समय में मोबाइल (Mobile) हमारे लिए बहुत ही जरूरी हो गया है। हर एक छोटे से बड़े काम तक के लिए मोबाइल की जरूरत होने लगी है। सेहत के लिहाज से भी मोबाइल हमारे लिए बहुत ही जरूरी हो गया है। क्योंकि मोबाइल में आप ऐसे कई ऐप (Mobile App) को डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे आप अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वजन कम करने से लेकर कई डायट प्लान तक को सेट (Apps For Weight Control) करने के लिए आजकल गूगल प्ले पर ऐप नजर आने लगे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमें वजन को कंट्रोल में रखने में हमारी काफी मदद करता है। चलिए जानते हैं उन ऐप के बारे में-

HealthifyMe: Calori e Counter, Weight Loss Diet Plan:

प्ले स्टोर (Google play store) पर हेल्थ का सबसे बेहतरीन ऐप है। यह आपके शरीर का वजन कम (Weight loss) करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही आपके डायट प्लान (Diet plan) कैसे हो इसे निर्धारित करने में HealthifyMe App बहुत ही सहायक ऐप है।

इस ऐप के जरिए आप ने डायट की कैलोरी को आसानी से काउंट कर सकते हैं। इसके साथ ही ये ऐप अपने डायट के मुताबिक कैलोरी काउंट करता है। इसमें आप अपनी कैलोरी गोल (Calories Goal) को सेट कर सकती हैं। इस ऐप के जरिए आप अपनी फिटनेस का अच्छी तरह से ख्याल रख सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर (Google play store) पर इस ऐप को 4.6 रेटिंग मिली है। इस बात से ही साफ होता है कि यह ऐप लोगों के लिहाज से कितना मददगार है। इसके साथ ही इसे करीब 10 मिलियन से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

Healthy Pregnancy : प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काम है ऐप आईमम्ज, कई समस्याओं से दिलाएगा छुटकारा

Step Counter:

काम की व्यस्ता की वजह से आप अपने वजन (Weight loss) पर ध्यान नहीं दे पा रही है, तो ये ऐप आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। इस ऐप से आप ये आसानी से जान सकते हैं कि आप दिनभर में कितना चले हैं। साथ ही आपको और कितना चलने की जरूरत है। गूगल प्ले स्टोर (Google play store) पर इस ऐप को 4.7 रेटिंग मिली है। इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों के लिए यह ऐप कितना मददगार साबित हो रहा है। इसके साथ ही इस ऐप को लगभग 10 मिलियन से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। साथ ही इसको काफी अच्छे रिव्यूज भी मिले हैं।

Google Fit:

गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर आप Google Fit ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आपके हर मिनट की एक्टिविटी काउंट की जाती है। इसके साथ ही ये ऐप आपके शरीर में दिनभर कितनी कैलोरी खर्च हुई है, इसके बारे में भी बताता है। वहीं, यह आपके हर एक कदम को भी ट्रैक करता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर 3.8 रेटिंग मिली है। साथ ही इसको काफी अच्छे रिव्यू भी मिले हैं। 50 मिलियन लोगों द्वारा अबतक इस ऐप को डाउनलोड किया गया है।

Diabetes Apps 2020: बेस्ट डायबिटीज ऐप जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार हैं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source