
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 8, 2020 5:00 PM IST
While drinking apple cider vinegar, always dilute it with something, preferably water. © Shutterstock.
Apple Cider Vinegar for Weight Loss in Hindi: कई अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) वजन कम (Weight Loss) करने में मदद करता है। यदि आपका भी वजन अधिक है और अब तक एप्पल साइडर वेनेगर का इस्तेमाल नहीं किया तो आज से ही शुरू कर दें इसका इस्तेमाल करना। सेब का सिरका सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद (Apple Cider Vinegar Benefits) होता है। जानें, कैसे यह सेब का सिरका वजन कम (Apple Cider Vinegar for Weight Loss) करने के लिए करना चाहिए इस्तेमाल...
सेब का सिरका कई तरह से उपयोग में ला सकते हैं। इसे सलाद में डाल सकते हैं। इसे किसी ड्रिंक में मिलाकर पी सकते हैं। कोई स्पेशल डिश बना रहे हैं, तो उसमें भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब के सिरके को आप जिस भी तरह से यूज करें, वजन कम करने में मदद करेगा। यह वजन को नियंत्रित (Apple Cider Vinegar for Weight Loss) करने में सहायक होता है। सेब का सिरका सेब से तैयार होता है और सेब में कई ऐसे गुण मौजूद (Apple benefits) होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। दूसरे किसी सिरके की तुलना में सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar Benefits) में विटामिन की मात्रा अधिक होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी उच्च मात्रा में होते हैं। ये सभी शरीर को उच्च पोषण देते हैं।
नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को भी कम किया जा सकता है। शरीर का मोटापा भी हाई ब्लड शुगर लेवल होने से बढ़ता है। एप्पल साइडर वेनेगर के सेवन से शरीर में मौजूद ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इससे वजन भी कम (Apple Cider Vinegar for Weight Loss) होने लगता है।
Apple Cider Vinegar Side Effects: सेब के सिरके के नुकसान, पीने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
शरीर में चर्बी (Fat) बढ़ने से मोटापा भी बढ़ने लगता है। ऐसे में आप सेब के सिरका का सेवन करें। यह शरीर के अतिरिक्त फैट को गलाकर कम करने का काम करता है एक अध्ययन के अनुसार, कुछ चूहों को इस एसिडिक एसिड युक्त सिरका मिला हुआ भोजन कराया गया। कुछ ही दिनों में चूहों के शरीर में मौजूद वसा कम होने लगी। इससे पता चलता है कि शरीर में मौजूद वसा को कम करने में सेब का सिरका कितना प्रभावी साबित हो सकता है।
जब आप सेब के सिरके को भोजन में या किसी भी रूप में सेवन करते हैं, तो काफी दूर तक भूख नहीं लगती है। एक अध्ययन के अनुसार, एप्पल साइडर वेनेगर या सेब के सिरका में मौजूद एसिटिक एसिड भूख को शांत करता है। इसमें मौजूद घटक मस्तिष्क को पूर्णता का संकेत देते हैं, जिससे आप अधिक खाने से बचते हैं। यदि आप जरूरत से ज्यादा खाना खाएंगे, तो वजन बढ़ेगा ही। खासकर तब, जब आपकी सेडेंटरी लाइफस्टाइल हो। वजन कम करना है, तो सेब के सिरका का सेवन (Apple Cider Vinegar for Weight Loss) करें।
एप्पल साइडर विनेगर – एप्पल साइडर विनेगर के फायदे, वेट लॉस में उपयोग और नुकसान
मोटापा कम करना है, तो अपनी डाइट में सेब का सिरका शामिल करना शुरू कर दें। इसका इस्तेमाल कैसे करने से आपको अधिक लाभ होगा, उसके लिए आप किसी डायटिशियन की राय ले सकते हैं। वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप नियमित रूप से प्रतिदिन 1 से 2 चम्मच सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। अच्छे परिणाम पाने के लिए एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इसे पी जाएं। सबुह के समय यह वेट लॉस ड्रिंक (Weight loss drink) पिएंगे, तो फायदे और जल्दी मिलेंगे।
Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम