
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 16, 2021 2:17 PM IST
बीन्स फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का जबरदस्त स्त्रोत हैं.
एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। फिट और हेल्दी रखने के साथ ही जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें भी एंटीऑक्सीडेंट के सेवन की सलाह दी जाती है। हालांकि वैसे तो वजन घटाने के लिए कई तरह की डाइट और एक्सरसाइज हैं, लेकिन जो असर एंटीऑक्सीडेंट से दिखता है वो शायद किसी और ने नहीं मिल सकता है। कोरोना महामारी के कारण लोग सालभर से वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। यह सुविधा संक्रमण से तो बचा रही है लेकिन लोग घर में बैठे-बैठे ओवरवेट का शिकार हो रहे हैं। अगर आपका बहुत बिजी शेड्यूल रहता है लेकिन आप वेट लॉस को लेकर बहुत डेस्पेरेट हैं तो आपकी अपनी डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट (Antioxidant Rich) की मात्रा बढ़ानी चाहिए। क्या करते हैं एंटीऑक्सीडेंट? (What Antioxidant Do In Hindi) ये फ्री रेडिकल्स (Free Radical Damage) से होने वाले नुकसान को कम करते हैं और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी समस्याएं और अन्य कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। आज हम आपको 4 ऐसे एंटीऑक्सीडेंट बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में एड कर जल्दी वजन घटा (Antioxidant Rich Food For Weight Loss In Hindi) सकते हैं।
अगर आप हेल्दी तरह से वेट लॉस कर रहे हैं तो आपकी डाइट ग्रीन टी/हर्बल टी के बिना अधूरी है। ग्रीन टी में कैटेचिन नामक हेल्दी कंपाउंड होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। यह कंपाउंड मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट होता है। जिस व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है उसे खाना पचाने में आसानी होती है। ग्रीन टी का सेवन रेस्ट करने के दौरान भी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
ब्लैक टी लगभग हर वेट लॉस डाइट का हिस्सा होती है। ग्रीन टी की तरह ही ब्लैक टी भी वजन घटाने में मदद करती है। जब कोई व्यक्ति ब्लैक टी का सेवन करता है तो ये हाई फैट मील से ब्लड प्रेशर कर पड़ने वाले दबाव को कम करती है और कैलोरी को भी काटती है। वेट लॉस में मदद करने के साथ साथ ब्लैक टी हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। वेट लॉस के लिए आप दिन में 2 बार ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं।
बीन्स फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का जबरदस्त स्त्रोत हैं। बीन्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट kaempferol कैंसर और शरीर की गंभीर सूजन की रोकथाम में मदद करता है। यह किडनी, ब्लैडर और फेफड़ों के कैंसरके विकास को भी रोकता है। जिन लोगों को लूज मोशन की दिक्कत अक्सर रहती है उनके लिए भी बीन्स का सेवन फायदेमंद रहता है। आप अपनी वेट लॉस डाइट में बीन्स को सब्जी या सलाद के रूप में ले सकते हैं।
ब्लूबेरी कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के में समृद्ध होती है।ब्लूबेरी एक लो कैलोरी फ्रूट है जो वेट लॉस के साथ ही शरीर में मौजूद सूजन को भी कम करता है। ब्लूबेरी उम्र के साथ होने वाले मस्तिष्क रोग के खतरे को कम करने, ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ ही हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।