Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मिल गया अंशुला कपूर के वेट लॉस का सीक्रेट, जानें अचानक इतनी पतली कैसे हुईं अर्जुन कपूर की प्यारी बहन

Celebrity weight loss secrets: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अचानक से अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है। वे अब पहले की तुलना बहुत पतली हो गई हैं। कैसे, जानते हैं।

मिल गया अंशुला कपूर के वेट लॉस का सीक्रेट, जानें अचानक इतनी पतली कैसे हुईं अर्जुन कपूर की प्यारी बहन

Written by Pallavi Kumari |Published : June 2, 2022 11:43 AM IST

Anshula Kapoor Weight loss: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में सबको अपने वेट लॉस से चकित कर दिया है। सच में उनका इंस्टा प्रोफाइल देखें तो आपको इस बात का अंदाजा लग सकता है कि पहले कि तुलना में अब वे कितनी ज्यादा पतली हो गई हैं। इस दौरान उन्हें एक्सरसाइज करते, जिम में और कई जगहों पर वर्कऑउट ड्रेस में देखा गया जो कि बताता है कि उनके वेट लॉस का सीक्रेट (Anshula Kapoor Weight loss secret) कहीं ना कहीं जिम में लगातार पसीना बहाना है। पर अंशुला की मानें तो, हमारी बॉडी हेल्दी होनी चाहिए और आपको अंदर से खुश होना चाहिए, ना कि आप सिर्फ इसलिए अपने आप में बदलाव करें कि इसे लोग दुनिया देखे। हाल ही में उन्होंने ये बात अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखी।

जिम में पसीना बहाती नजर आईं अंशुला कपूर

ज्यादातर लोग अंशुला के इस वेट लॉसको देख कर ये बार-बार जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया जिससे उनका इतना वेट लॉस (How much weight did Anshula Kapoor lose?) हो गया है। जबकि इससे पीछे उनका कोई डाइट या खास एक्सरसाइज सामने नहीं आया है। उनके अगर इंस्टा अकाउंट को देखें तो कई बार वो ट्रेडमिल पर वर्कआउट करती हुईं नजर आई हैं। इसके अलावा कई बार वेट लिफ्टिंग करते हुए भी देखा गया है।

वेट लिफ्टिंग और ट्रेडमिल पर वर्कआउट के जरिए किया वेट लॉस

बता दें कि वेट लिफ्टिंग वजन घटाने वाले एक्सरसाइजमें से एक है जो कि तेजी से शरीर में जमा कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा ये तेजी से अपने आपके शरीर में असर भी दिखाता है और वेट लॉस में मदद करता है। साथ ही ट्रेडमिल पर वर्कआउट करना शरीर पर अलग से भार डालता है और वजन घटाने में मदद करता है। ये फैट पचाने के मेटाबोलिक रेट को तेज कर देता है और तेज से फैट बर्न करने में मदद करता है। इस तरह ये तो तय है कि अगर किसी को अंशुला कपूर की तरह वेट लॉस करना है तो इन दोनों ही चीजों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना होगा।

Also Read

More News

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ सही डाइट भी है जरूरी

वेट लॉस करने वालों के लिए ये बेहद जरूरी है कि वे एक्सराइज के साथ अपनी डाइट को भी कंट्रोल रखें और जो हर वेट लॉस का सीक्रेट है। इसके अलावा कुछ अन्य बातों का भी ख्याल रखना जरूरी है जैसे कि

-अपनी डाइट में शुगर की मात्रा कम कर दें।

-कार्ब्स के सेवन को कम करें।

-हाई कैलोरी वाले फूड्स की जगह हाई प्रोटीन वाले फूड्स का सेवन करें।ट

-हाई फैट और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें।

-ज्यादा मात्रा में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें और खूब पानी पिएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसके अलावा समय-समय पर अपना बॉडी डिटॉक्स करते रहें। तो, अंशुला कपूर को देखें और कम से कम ये जरूर सीखें कि वजन या मोटापा चाहे जितना भी हो आप अगर चाहें तो आसानी से अपना वेट लॉस कर सकती हैं। तो, अगर आप भी वेट लॉस करने की सोच रहे हैं तो, ज्यादा सोचें नहीं अपने लिए थोड़ा समय निकालें और वेट लॉस करें।

About the Author

... Read More