
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 12, 2021 5:13 PM IST
Anita Raaj Fitness Secrets: अनीता राज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। 1980 और 1990 के दशक में अनीता राज ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग के साथ लोगों से प्रशंसा पायी। उनके लम्बे बाल, स्लिम-टॉल और वेल मेंटेंड बॉडी और डायलॉग बोलने का अंदाज ही है कि आज भी लोग इस पंजाबी कुड़ी पर फिदा हैं। (Anita Raaj Fitness and Beauty )
View this post on Instagram
आज भी अनीता खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए पसंद की जाती है। अनीता रात 58 साल की हैं लेकिन उनकी स्लीम फिगर, फिट बॉडी और चेहरे पर ग्लो के कारण यह अभिनेत्री 35 साल की उम्र की एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती नज़र आती हैं। अनीता राज इन दिनों टीवी शो छोटी सरदारनी (Choti Sarrdaarni) में कुलवंत कौर ढिल्लों के रोल में नज़र आ रही हैं। अनीता का यह किरदार उनकी खूबसूरती और फिटनेस की वजह से और भी जंच रहा है। (Anita Raaj Fitness Secrets)
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अनीता राज (Anita Raaj Fitness Secrets) जैसे लोग अपने फैंस के लिए एक बड़ी प्रेरणा होते हैं। एक्टिंग जैसी फिल्ड में अक्सर, बहुत लम्बी शिफ्ट्स में काम करना पड़ता है इस वजह से एक्टर्स को खाने-पीने का समय फिक्स करने, नींद पूरी करने और परिवार वालों को समय दे पाना मुश्किल होता है। उसी फिल्मी माहौल में रहकर ना केवल अनीता राज ने खुद की फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया है बल्कि, वह अपने आसपास के लोगों को भी फिट और एक्टिव रहने की सलाह देती हैं।
ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता ही है कि आखिर क्या है इस उम्र में अनीता की फिटनेस का सीक्रेट। तो चलिए हम बताते हैं आज आपको अनीता राज की फिटनेस का राज। (Anita Raaj Fitness Secrets )
View this post on Instagram
58 साल की अभिनेत्री अनीता राज रोज़ वर्कआउट करती हैं। फिट और एक्टिव रहने के लिए अनीता अलग-अलग तरह की एक्सरसाइजेस करती हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में हैवी वेट ट्रेनिंग (Heavy Wait Training) के अलावा क्रॉसफिट (Crossfit) और पंचिंग (Punvhing) जैसी एक्सरसाइजेस भी शामिल हैं।
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.