Video: अनिल कपूर ने शेयर की फिटनेस वीडियो, 64 की उम्र में भी ऐसे रखते हैं खुद को फिट

अनिल कपूर ने अपने ट्वीटर अकांडट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चीते की तरह दौड़ते हुए दिख रहे हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की रनिंग और उनकी फिटनेस देखकर आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर एक्‍टर ने इस उम्र में खुद को इतना फिट कैसे रखा हुआ है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 18, 2021 4:30 PM IST

बॉलीवुड के वेटरन एक्‍टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने ये साबित कर दिया है कि एज सिर्फ एक नंबर है, असल में आप कैसे हैं और कितने फिट हैं ये आप पर निर्भर करता है। एक्‍टर अनिल कपूर अपनी एक्टिंग के साथ ही फिटनेस से भी लोगों को खूब मोटिवेट करते रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपने ट्वीटर अकांडट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चीते की तरह दौड़ते हुए दिख रहे हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की रनिंग और उनकी फिटनेस देखकर आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर एक्‍टर ने इस उम्र में खुद को इतना फिट कैसे रखा हुआ है।

अनिल कपूर ने इस वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा है “Getting back on track”. यानि कि वो फिर से अपने ट्रैक पर वापिस आ गए हैं। एक्‍टर की ये वीडियो वाकई उन लोगों के लिए एक मोटिवेशन है जिनकी उम्र 50 से अधिक है और वो खुद को फिट रखना चाहते हैं। सिर्फ यही वीडियो नहीं, बल्कि अनिल कपूर इससे पहले भी कई वीडियोज और ऐसे पोस्‍ट शेयर कर चुके हैं, जिसमें उन्‍होंने ये साबित किया है कि अगर मेहनत और सच्‍ची लगन से कुछ पाना चाहो तो वो मुमकिन है।

https://twitter.com/AnilKapoor/status/1362287795759321089

इसके अलावा अनिल कपूर ने एक पोस्‍ट और किया है जिसमें एक्‍टर के बाइसेप्‍स दिख रहे हैं। इस पोस्‍ट के साथ उन्‍होंने बड़ा सा कैप्‍शन लिखा है। एक्‍टर कह रहे हैं कि वर्कआउट उन्‍हें न सिर्फ फिजिकली बल्कि मेंटली भी फिट रखता है।

https://twitter.com/AnilKapoor/status/1355802654585221120

अनिल कपूर 64 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं इसका जवाब वो अपनी पोस्‍ट से अक्‍सर देते रहते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि लाइफस्‍टाइल को अच्‍छा कर, डाइट में सुधार कर और नियमित एक्‍सरसाइज कर फिटनेस को मेनटेन किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.