एक आसन हर रोज : सिर दर्द से हैं परेशान, तो आज ही शुरू करें ये आसन  

अधिकांश सिर दर्द मांसपेशियों में तनाव के कारण होते हैं, पहले इन्‍हें आराम दें।  

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 29, 2018 9:56 AM IST

ज्यादातर सिरदर्द, मांसपेशियों में तनाव के कारण होता है। मानसिक दबाव बढ़ने से सिरदर्द करने लगता है। अगर आप इस बार-बार होने वाले सिरदर्द से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए योग की सहायता से घर में ही इसका इलाज संभव है। सिरदर्द से बचने के लिए एकपाद शीर्षासन करें। इसके नियमित अभ्यास से सिर दर्द कभी भी परेशान नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें - एक आसन हर रोज : चिड़चिड़ेपन के हैं शिकार तो, जरूर करें बच्‍चों जैसा यह आसन

क्‍यों होता है सिरदर्द

लगातार कंप्‍यूटर के सामने बैठ कर काम करने से यह समस्या पैदा होती है। ऐसे में हम बार-बार चाय और दवाइयां का सेवन करते रहते है जोकि सही नहीं है। कई बार इसके पीछे की वजह अत्यधिक तनाव और आँखों की कमजोरी भी हो सकती है। इस आसन का नियमित अभ्यास सिरदर्द दूर करने में बहुत उपयोग होता है। यह मानसिक तनाव एवं आलस्य को दूर करता है।

यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : योग का यह आसन दूर करेगा तन-मन की थकान

आसन की विधि

सुविधाजनक स्थान पर कंबल या दरी बिछाकर पंजों पर बैठें। सिर के नीचे तकिया या कुशन रखकर, सिर झुकाकर जमीन से सटा दें। दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर सिर के दोनों ओर जमीन पर रखें। फिर हाथों के बल स्थिर हो जाएं। पैर ऊपर करके सीधे (सिर के बल) हो जाएं। बाएं पैर को घुटने से मोड़कर दाहिने पैर की जांघ से सटा दें। यही आसन की पूर्ण अवस्था है। यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : योगासन की पहली क्‍लास में जरूर करें ये दो क्रियाएं 

आसन के लाभ

इस आसन का नियमित अभ्यास सिरदर्द दूर करने में बहुत उपयोग होता है। यह मानसिक तनाव एवं आलस्य को दूर करता है। साथ ही कमर सीधी रहती है। पैरों को मजबूती मिलती है। बवासीर के रोगियों के लिए भी यह आसन फायदेमंद है। छाती, गर्दन और पीठ के रोगों में यह आसन काफी लाभ पहुंचाता है। यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : प्राण शक्ति संतुलित रखता है प्राण योगा

सावधानी

  • इस आसन को किसी योग प्रशिक्षक की निगरानी में ही करें।
  • पीरियड्स में इस आसन को करने से परहेज करें।
  • हाई बीपी या चक्कर आने की समस्‍या में भी यह आसन नहीं करना चाहिए।
  • अगर गर्दन में किसी तरह की समस्‍या है, तो भी इस आसन को करने से परहेज करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source