एक आसन हर रोज : योग का यह आसन दूर करेगा तन-मन की थकान

शवासन सिखाता है कि बिना लड़े भी स्‍वास्‍थ्‍य के दुश्‍मनों को कैसे मात दी जाए।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 10, 2018 11:11 AM IST

आज के समय की सबसे बड़ी समस्‍या है तनाव। तनाव के लिए बहुत सी दवाइयां बाजार में मिलती हैं लेकिन इसके लिए ज्यादा दवाओं का सेवन भी हानिकारक है। ऐसे में यदि योग को अपनाया जाए तो बिना दवा के ही तनाव से छुटकारा मुमकिन है इसके अलावा शरीर की अन्य व्याधियों में भी आराम मिलता है। योग का एक बहुत सहज आसन है, जिससे थके हुए मन और शरीर को मिलता है आराम। आइए जानें क्‍या है वह -

योग में शवासन एक ऐसा आसन है जिससे थके हुए शरीर ही नहीं मन को भी आराम मिलता है। इसकी खास बात यह है कि यह हर उम्र और हर वर्ग के व्‍यक्ति को प्रिय होता है। आइए जानें कैसे करते हैं शवासन।

यह भी पढ़ें - एक आसन हर रोज : योगासन की पहली क्‍लास में जरूर करें ये दो क्रियाएं 

शवासन करने की विधि

पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैरों में डेढ़ फुट का अंतर रखें। दोनों हाथों को शरीर से कुछ दूरी पर रखें। हथेलियों का रुख उपर की ओर रखें। सिर एकदम सीधा रहे, इसके लिए सिर के नीचे एकदम पतला तकिया या कोई कपडा रखें। शरीर को तनाव रहित करने के लिए अपनी कमर और कंधों को व्यवस्थित करें। शरीर के सभी अंगों को ढीला छोड़ दें तथा आंखों को कोमलता से बंद कर लें।

यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : प्राण शक्ति संतुलित रखता है प्राण योगा

यह भी रखें ध्‍यान

ध्यान रहे सांस लेते वक़्त शरीर का कोई भी हिस्सा हिलना नहीं चाहिए। लंबी सांसें लें और खुद को तनाव रहित महसूस करें। अगर कोई विचार मन में आए तो उसे साक्षात देखें लेकिन इससे जुड़ें नहीं बल्कि उसे जाने दें। कुछ ही देर में आप मानसिक रूप से शांत और तनावरहित महसूस करने लगेंगे। आंखें बंद रखते हुए इसी अवस्था में एक से 10 तक तक उल्टी गिनती गिनें। उसके बाद धीरे-धीरे पुरानी स्थिति में आ जाएं।

यह भी पढ़ेें – विश्‍व मुस्‍कान दिवस : मुस्‍कुराइए , कि मुस्‍कुराना अच्‍छा है

शवासन की अवधि

शवासन का अभ्यास 1 या 2 मिनट तक करें। अगर आपके पास पर्याप्त समय है तो 20 मिनट तक शवासन को किया जा सकता है। इस आसन को सोने से पहले नियमित रूप से करें, लाभ होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source