Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एक आसन हर रोज : योगासन की पहली क्‍लास में जरूर करें ये दो क्रियाएं  

योग की शुरूआत करने से पहले यह जरूर जान लें कि इसके नियम क्‍या हैं।

एक आसन हर रोज : योगासन की पहली क्‍लास में जरूर करें ये दो क्रियाएं  
योग की शुरूआत करने से पहले यह जरूर जान लें कि इसके नियम क्‍या हैं। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Updated : October 6, 2018 8:32 AM IST

योग न सिर्फ शरीर को, बल्कि मन को भी स्‍वस्‍थ बनाता है। आधुनिक जीवनशैली के कारण होने वाली बहुत सी बीमारियों का समाधान योग के द्वारा किया जा सकता है। परंतु योग करने के लिए यह जरूरी है कि आप किसी यो‍ग प्रशिक्षक की निगरानी में ही इसकी शुरूआत करें। कई बार किसी विधि को गलत तरीके से करने के कारण उसके वे लाभ प्राप्‍त नहीं हो पाते जिनके लिए योग किया जा रहा है।

योग के भी हैं नियम

योग संपूर्ण जीवन की संतुलित जीवनशैली का आग्रह करता है। इसी के साथ योग करने के भी कुछ नियम हैं और इन नियमों का पालन किया जाना जरूरी है। योगासन करने के लिए जरूरी है कि जिस क्रम में इन्‍हें निर्धारित किया गया है, उन्‍हें उसी क्रम में किया जाए। ऐसे में अगर आप योग की शुरूआत कर रहें हैं तो अनुलोम विलोम और कपालभाति जरूर करें।

Also Read

More News

अनुलोम विलोम

इस प्राणायाम को करने के लिए नाक के एक छिद्र को उँगलियों से बंद कर के नाक के दूसरे छिद्र के माध्यम से सांस भरी जाती है। फिर इसी क्रिया को नाक के दूसरे छिद्र से उसी प्रकार दोहराया जाता है।

यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : प्राण शक्ति संतुलित रखता है प्राण योगा

यह प्राणायाम नाक को साफ़ तो करता हीं है साथ हीं इससे बैचैन मन को शान्ति भी मिल जाती है और मानसिक परेशानियों से निजात दिलाने में यह काफी फायदेमंद साबित होता है।

यह भी पढ़ेें - विश्‍व मुस्‍कान दिवस : मुस्‍कुराइए , कि मुस्‍कुराना अच्‍छा है

कपालभाति

यह कपालभाति प्राणायाम “कपाल तथा भाति” शब्द की संधि से निर्मित हुआ है। कपाल का अर्थ होता है सर तथा भाति का अर्थ चमकना होता है। इस प्राणायाम को करने के दौरान आपको सीधे बैठ कर तेजी से अपनी सांस को इस प्रकार बाहर छोड़ा जाता है जिससे आपके पेट में भीतर की तरफ खिंचाव का अनुभव हो। पर इस बात का ध्यान रखें की इस दौरान आपका ध्यान आपके पेट पर न हो कर आपकी सांसों के अन्दर और बाहर जाने पर रहे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कपालभाति प्राणयाम करने से पाचन क्रिया को मजबूती मिलती है और फेफड़े भी मजबूत होते हैं, साथ हीं यह मधुमेह और नेत्ररोग आदि में भी बहुत लाभकारी होती है।

About the Author

... Read More