5 देसी सुपरफूड जो बनाएंगे आपको निरोगी

सहजन की फली में ढेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 9, 2018 5:28 PM IST

भारतीय रसोइयों में मौजूद कुछ आम चीज़ें सेहत के लिए इतनी फायदेमंद हैं कि वह बेहतरीन साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही देसी सुपरफू़ड्स के बारे में:-

  • सहजन- ड्रमस्टिक या सहजन शरीर के लिए लाभकारी सुपरफूड होता है। सहजन की फली में ढेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। विटामिन ए, सी, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है इसलिए सहजन की फली को सुपरफूड्स के रुप में खाने में जरुर शामिल करें।
  • घी- घी में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। घी में विटामिन ए और ई एंटीऑक्सीडेंट है और विटामिन-डी आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है और मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करता है। घी में विटामिन-के ब्लड क्लॉटिंग के लिए आवश्यक होता है। घी शरीर के अन्य खाद्य पदार्थों से विटामिन और मिनरल को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत रखता है। इसलिए घी को अपने भोजन में शामिल करें। [ये भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कौन से सुपरफूड्स खाने चाहिए]
  • आंवला- आंवला काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा आंवले में डायटरी फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व शरीर के लिए लाभककारी होते हैं और आंवला खाने से जुकाम ठीक होती है, आंखों की समस्या ठीक होती है और इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।
  • हल्दी- हल्दी  हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ, घावों को तेजी से भरने और दर्द को ठीक करने के लिए हल्दी का सेवन लाभकारी होता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेंट्री, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि सूजन और संक्रमण को कम करने में उपयोगी होते हैं इसलिए हल्दी को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। [ये भी पढ़ें: गैस से निजात पाने के लिए सुपर फूड्स]
  • दही- दही में प्रोबायोटिक गुण होते हैं जो कि बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ा देते हैं। अगर आप रोजाना एक कप दही खाते है इससे 100-150 कैलोरी, 20 प्रतिशत कैल्शियम मिलता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है इसलिए दही को अपनी डाइट में शामिल करें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.