... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : December 3, 2020 10:03 AM IST
सुबह खाली पेट आंवला-जीरा पानी पीने से खत्म होती है हाथ-जांघ और पेट की थुलथुली चर्बी, जानें ड्रिंक को बनाने के 2 तरीके
वजन कम करने की कोशिशों में जुटे लोगों के लिए सबसे टेढ़ी खीर होती है अपने डाइट प्लान के साथ चिपके रहना। उन्हें अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन करना होता है जिससे फैट बर्न हो सके और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा भी कम न हो। लेकिन अब ऐसा करने के लिए आपको अपनी डाइट में रोजाना एवोकेडो और चिया सीड्स जैसे एक्जॉटिक फूड्स की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी रसोई में उपलब्ध सामान्य फूड्स का अगर सही ढंग से सेवन करें तो भी आपका बैली फैट या फिर शरीर के किसी भी अंग पर चढ़ी थुलथुली चर्बी को भी कम किया जा सकता है। आप आंवले और जीरे (amla jeera water lose weight quickly ) से एक ऐसा फूड कॉम्बिनेशन बना सकते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेगा और तेजी से वजन घटाने में आपकी मदद करेगा। बस आपको रोज सुबह खाली पेट आंवला और जीरे का पानी (amla jeera water lose weight quickly ) पीना है। इतना ही नहीं ये आपके दिन की हेल्दी शुरुआत करने में भी मदद करेगा।
आंवला, सर्दियों में खाया जाने वाला एक सुपरफूड है। सर्दियों के महीनों में विटामिन सी से भरपूर आंवला (amla jeera water lose weight quickly ) को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आंवला कैलोरी और फैट में कम होता है, साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 5, विटामिन बी 6, कॉपर, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे स्वस्थ पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने में, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में, नई कोशिकाओं और हड्डियों के निर्माण में मदद करते हैं और तो और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। इतना ही नहीं ये क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं।
जीरा हर रसोईघर में मिलने वाला एक आम मसाला है, जिसका इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों को तैयार करने के लिए किया जाता है। भोजन को स्वादिष्ट बनाने के अलावा, जीरा के कुछ स्वास्थ्य लाभ भी हैं। जीरे (amla jeera water lose weight quickly ) में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। बता दें कि एक चम्मच जीरे में 1.4 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सिडेंट,विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और मैंगनीज से भी समृद्ध होता है। इस मसाले का नियमित रूप से सेवन करने आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट रहता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है साथ ही आपका ब्लड शुगर भी कम रखने में मदद मिलती है।
आंवला फाइबर में ज्यादा और कैलोरी में कम होता है इसलिए आप अच्छी मात्रा में आंवला का सेवन कर सकते हैं। शोध बताते हैं कि आंवला खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है और आपका कैलोरी इनटेक रखने में मदद मिलती है। एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नाश्ते में आंवला का सेवन करते हैं उन्होंने अपने भोजन तक 130 कैलोरी कम का सेवन करना पड़ता है।
वहीं जीरे (amla jeera water lose weight quickly ) में थाइमोक्विनोन नाम का एक अनूठा सक्रिय घटक होता है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह घटक आपके शरीर में मुक्त कणों को निशाना बनाते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। यह आपकी कोशिकाओं को इंसुलिन और ग्लूकोज की प्रतिक्रिया देने में भी मदद कर सकता है, जो आपके ब्लड शुगर को स्थिर रखने का काम करता है। 2015 में हुए एक अध्ययन में अधिक वजन वाले वयस्कों पर जीरे के वजन घटाने के प्रभाव की तुलना वजन घटाने की एक दवा और प्लेसबो के साथ की गई। अध्ययन में यह पाया गया कि जीरा महत्वपूर्ण रूप से वजन कम करने में मदद कर सकता है।
वजन घटाने के लिए आप इन 2 तरीकों से आंवला और जीरे का प्रयोग कर सकते हैं
पहला तरीका: एक चम्मच जीरे को एक गिलास गर्म पानी में रात भर भिगो कर रखें। सुबह पानी को छान लीजिए और इसमें आधा कप आंवला का रस मिलाकर पिएं।
दूसरा तरीका: एक गिलास गर्म पानी में आधा कप आंवले का रस मिलाएं और इसमें थोड़ा भुना जीरा पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर पिएं।