Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बटेर के अंडे (quail eggs) खाने से आपको होते हैं ये 5 बड़े फायदे

बटेर के अंडे खाने के फायदे जानकार भूल जाओगे मुर्गी के अंडे खाना!

बटेर के अंडे (quail eggs) खाने से आपको होते हैं ये 5 बड़े फायदे

Written by Editorial Team |Published : September 6, 2017 5:37 PM IST

आपने मुर्गी के अंडे तो बहुत खाए होंगे, क्या आपने कभी बटेर के अंडे खाए हैं? बटेर एक ग्रे-ब्राउन कलर की चिड़िया होती है जिसके अंडों का आकार मुर्गी के अंडों की तरह होते है और उन पर भूरे रंग के धब्बे होते हैं। इसके अंडों का जापान, कोलम्बिया, इक्वाडोर और वेनेजुएला सहित कई देशों में सेवन किया जाता है। कई बीमारियों का इलाज करने के लिए बटेर के अंडों उपयोग किया जाता है। स्वाद और पोषण के मामले में बटेर के अंडे कम नहीं हैं। चलिए जानते हैं बटेर के अंडे खाने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं-

1) आंखों के लिए अच्छे

बटेर के अंडों में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आपकी दृष्टि को बेहतर बनाना के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। विटामिन ए को एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, जो आंखों को किसी भी तरह की क्षति से बचाता है।

Also Read

More News

2) दिमाग के कामकाज के लिए बेहतर

चूंकि बटेर के अंडों में विटामिन ए बहुत ज्यादा है, इसलिए यह ब्रेन के मोडुलेट न्यूरोजेनेसिस, नर्व हेल्थ और सिनेप्टिक पलास्टिसिटी को व्यवस्थित करने में मदद करता है। यह वयस्कों में संज्ञानात्मक कार्यों को बेहतर बनाने में भी सहायता करता है।

3) कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं

बटेर के अंडों में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

4) बहुत सारे प्रोटीन हैं

मानव शरीर के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक पोषक तत्व है और बटेर के अंडों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। प्रोटीन के कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डायट में बटेर का अंडे जरूर शामिल करने चाहिए।

5) लीवर के लिए बेहतर

बटेर अंडों में हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण हैं, जिसका अर्थ है कि ये लीवर हेल्थ के लिए अच्छे हैं। ये अंडे एलएपी, एएलटी और टीपी लेवल को स्थिर करके लीवर को डैमेज होने से बचाते हैं और लीवर के टिश्यू के पतन को कम करते हैं।

6) ब्लड शुगर कम करते हैं और किडनियों के लिए सही

डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बड़े जोखिमों में से एक किडनी फेलियर है। डायबिटीज के मरीजों का इनका सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना खाने से आपको ब्लड धुगार कम करने और किडनी फेलियर का जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1.Dvorska, J. E., Surai, P. F., Speake, B. K., & Sparks, N. H. (2003). Protective effect of modified glucomannans against aurofusarin-induced changes in quail egg and embryo. Comparative Biochemistry and Physiology Part C: Toxicology & Pharmacology, 135(3), 337-343.

2.Olson, C. R., & Mello, C. V. (2010). Significance of vitamin A to brain function, behavior and learning. Molecular nutrition & food research, 54(4), 489-495.

3.Bragagnolo, N., & Rodriguez-Amaya, D. B. (2003). Comparison of the cholesterol content of Brazilian chicken and quail eggs. Journal of Food Composition and Analysis, 16(2), 147-153.

4.Prager, E. M., Arnheim, N., Mross, G. A., & Wilson, A. C. (1972). Amino acid sequence studies on bobwhite quail egg white lysozyme. Journal of Biological Chemistry, 247(9), 2905-2916.

5.Umar, D. S., Muhammad, B., Zubairu, W. I., & Faruk, M. U. (2015). Hepatoprotective effect of Quail egg against carbon tetra chloride (CCl 4) induced hepatic damage in albino rats. Pharmacognosy Journal, 7(2).

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

6.Adewoye, E. O., Adekeye, T. E., & Ige, A. O. (2015). Effects of quail egg on kidney functions in alloxan induced diabetic Wistar rats. African journal of medicine and medical sciences, 44(4), 355-360.

About the Author

... Read More