Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोजाना tongue cleaner से जीभ साफ़ करने से होते हैं ये 3 फायदे

जीभ ना साफ़ करने से मैल की ऐसी परत जम जाती है कि आपको किसी चीज का स्वाद ही पता नहीं चलेगा!

रोजाना tongue cleaner से जीभ साफ़ करने से होते हैं ये 3 फायदे

Written by Editorial Team |Published : August 30, 2017 2:51 AM IST

बचपन से ही हम सबको यह सिखाया जाता है कि रोजाना ब्रश करते समय जीभ साफ़ करनी  चाहिये। अगर आप सिर्फ दांतों की सफाई कर रहे हैं और जीभ साफ़ नहीं कर रहे हैं तो जान लें कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। रोजाना जीभ की सफाई करने से वैसे तो शरीर को कई फायदे हैं लेकिन हम आपको प्रमुख तीन फायदों के बारे में बता रहे हैं।

हैलिटोसिस से बचाव : रिपोर्ट के अनुसार हैलिटोसिस से पीड़ित मरीजों में लगभग 85% मरीज जीभ पर मौजूद गंदगी के कारण इस समस्या के शिकार होते हैं। साल 2004 में कोचरेन डेटाबेस ऑफ़ सिस्टेमेटिक रिव्यु में बताया गया कि हालांकि यह सच है कि आप टूथब्रश की मदद से भी जीभ की सफाई कर सकते हैं लेकिन टंग क्लीनर से सफाई करना ज्यादा असरदार होता है। जब आप जीभ की सफाई कम करने लगते हैं तो ऐसे में जीभ पर सल्फर यौगिकों की मात्रा बढ़ जाती है और फिर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इस वजह से मुंह से तेज दुर्गंध आने लगती है।

डेंटल प्लैक की रोकथाम : हालांकि अभी तक डेंटल प्लैक और जीभ की सफाई का सीधा संबंध नहीं पाया गया है लेकिन फिर भी ऐसा मानना है कि जीभ की सफाई करने से मुंह में बैक्टीरिया कम पनपते हैं। बीएमसी ओरल हेल्थ में प्रकाशित शोध के अनुसार जब आप रोजाना जीभ की सफाई करते हैं तो कीटाणु और बैक्टीरिया कम होने के कारण आपके पूरे मुंह का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और बैक्टीरिया से होने वाली समस्याओं में कमी आती है।

Also Read

More News

स्वाद ग्रंथियां एक्टिव रहती है: जीभ का मुख्य काम ही है कि वो आपको किसी भी चीज का स्वाद बताये। जीभ पर मौजूद स्वाद ग्रंथियां कई बार ज्यादा नमकीन चीजें खाने या शराब और धूम्रपान के सेवन के कारण निष्क्रिय होने लगती हैं। इन सबके अलावा अगर आप जीभ की सफाई भी नहीं करते हैं तो जीभ पर मैल की एक परत जम जाती है और वो बढ़ती ही जाती है। आगे चलकर इस मैल की वजह से ही आपको किसी भी चीज का स्वाद नहीं पता चलता है और हर चीज बेस्वाद नज़र आती है। इसलिए स्वाद ग्रंथियों को एक्टिव रखने के लिए रोजाना जीभ की सफाई करें। यह शोध साल 2004 में जर्नल ऑफ़ पेरिओडोंटोलॉजी में प्रकाशित हुआ था।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More