बादाम खाने से ज्यादा एक्सरसाइज करने से तेज होता है दिमाग, जानिए ब्रेन पावर के लिए रोजाना कितनी देर करें व्यायाम

Benefits of Exercise For Brain Health: दिमाग की सेहत के लिए और कॉग्निटिव डिक्लाइन से बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। जानिए एक्सरसाइज करने के मानसिक स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 19, 2023 5:27 PM IST

बादाम खाने से दिमाग तेज होता है यह हम सभी जानते हैं। लेकिन, अलग-अलग रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि, एक्सरसाइज दिमाग तेज करने का एक अच्छा विकल्प है। एक्सरसाइज से मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है साथ ही साथ ओल्ड एज में होने वाली बीमारियों से रोकथाम भी होता है। दरअसल, रोजाना एक्सरसाइज करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को काफी ज्यादा लाभ मिल सकता है। रोजाना एक्सरसाइज करने का एक सबसे अच्छा लाभ यह है कि, यह हमारे दिमाग के लिए काफी लाभदायक (Benefits of Exercise For Brain Health) होती है, और इससे हमारा कॉग्निटिव डिक्लाइन (Cognitive Decline) होने का रिस्क भी काफी ज्यादा कम हो जाता है। एक्सरसाइज करने से दिमाग में कुछ केमिकल्स की प्रोडक्शन बढ़ जाती है जिसे न्यूरोट्रॉफिक फैक्टर कहा जाता है, जो ब्रेन सेल्स के विकास में लाभदायक है और उनके सर्वाइवल में भी मदद करता है। यह केमिकल नए न्यूरल कनेक्शन के फॉर्मेशन में भी काफी सहायक होते हैं। जिससे हमारी याददाश्त तेज होती है और कॉग्निटिव फंक्शन (सोचने समझने की शक्ति) इंप्रूव होने में भी मदद मिलती है।

एक्सरसाइज करने के मानसिक स्वास्थ्य लाभ - Benefits of Exercise For Brain Health In Hindi

1. अल्जाइमर और डिमेंशिया

ब्रेन सेल्स की ग्रोथ और सर्वाइवल को प्रमोट करने के साथ साथ रोजाना एक्सरसाइज करने के और भी काफी सारे उम्र से जुड़े लाभ हैं जैसे उम्र बढ़ने के साथ साथ चीजें याद नहीं रहती हैं, तो इसमें भी एक्सरसाइज करना लाभदायक हो सकता है। स्टडीज ने यह दिखाया है कि को लोग रोजाना फिजिकल एक्टिविटीज में शामिल रहते हैं, उनका अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों का रिस्क काफी कम हो जाता है।

2. स्ट्रेस और एंजाइटी

एक्सरसाइज करने से ब्रेन डैमेज होने का रिस्क भी काफी कम हो जाता है और इससे पूरी तरह से ओवर ऑल ब्रेन के फंक्शन में इंप्रूवमेंट देखने को मिल सकती है। इससे मूड अच्छा होता है, स्ट्रेस और एंजाइटी का लेवल काफी कम हो जाता है और मानसिक और इमोशनल रूप से आप चीजों से लड़ने के लिए पहले के मुकाबले काफी तैयार हो जाते हैं।

3. अच्छी नींद

रोजाना एक्सरसाइज करने का एक और लाभ यह है कि यह नींद आने में मदद करता है और इससे आप की स्लीप साइकिल काफी सुधर सकती है। यह भी दिमाग की सेहत में सुधार लाने के लिए काफी ज्यादा आवश्यक मानी जाती है। जो लोग अच्छी नींद नहीं लेते हैं या नींद पूरी नहीं करते हैं उन्हें कॉग्निटिव समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को याददाश्त भूलने का और अटेंशन डेफिसिट जैसी स्थितियों का काफी रिस्क रहता है।

4. सोचने समझने की शक्ति इंप्रूव होती है

सभी चीजों को मिला कर यह कहा जा सकता है कि रोजाना एक्सरसाइज करने के काफी सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जिसमें ब्रेन की हेल्थ और कॉग्निटिव फंक्शन (Cognitive Function) भी शामिल हैं। इससे न केवल ब्रेन सेल का विकास होता है बल्कि इससे कॉग्निटिव डिक्लाइन का रिस्क भी काफी हद तक कम हो जाता है। यह मूड को ठीक करने में मदद करता है और इससे स्ट्रेस लेवल कम होती है और साथ ही आप कम चिंता महसूस करते हैं।

रोजाना कितनी देर करें एक्‍सरसाइज - How Long Should You Exercise Daily?

हेल्दी ब्रेन को बनाए रखने के लिए यह सुझाव दिया जाता है कि, एक आम इंसान को 150 मिनट की मॉडरेट इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज या फिर 75 मिनट की ज्यादा हाई इंटेंसिटी की एरोबिक एक्टिविटी हफ्ते में जरूर करनी चाहिए। साथ ही आप को एक हफ्ते में दो बार मसल्स को मजबूत करने वाली एक्टिविटीज भी ट्राई करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source