Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज कल की व्यस्त जीवनशैली में लोग रोजाना काम करते हुए इतना थक जाते हैं कि उनके अपने आराम के लिए टाइम ही नहीं मिलता है। दुनिया भर की टेंशन और स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं तो एक बार मसाज ज़रूर करवाएं। यकीन मानिए मसाज करते ही आपकी सारी चिंताएं, थकावट सब दूर हो जाती है। इस समय कई तरह के मसाज उपलब्ध हैं जैसे कि स्वीडिश मसाज, थाई मसाज अरोमाथेरेपी इत्यादि। लेकिन हम आपको आज एक ख़ास मसाज के बारे में बता रहे हैं जिसे डीप टिश्यू मसाज के नाम से जाना जाता है।
आज कल मसाज की यह तकनीक काफी प्रचलित हो रही है। इस मसाज को कराने से अंदरूनी मांसपेशियों को भी आराम मिलता है और इसी वजह से इसका नाम डीप टिश्यू मसाज रखा गया है। यह मसाज खासतौर पर गर्दन और पीठ की मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए की जाती है। एथलीट्स के लिए यह मसाज बहुत फायदेमंद है। आइये जानते है डीप टिश्यू मसाज से होने वाले कुछ प्रमुख फायदों के बारे में-
पीठ दर्द से आराम : ऑफिस में देर तक एक ही जगह बैठकर काम करने से या घंटो तक ड्राइविंग करने से होने वाले तेज पीठ दर्द से आराम पाना है तो एक बार इस मसाज को ज़रूर ट्राई करें। साल 2012 में क्रॉनिक बैक पेन से पीड़ित लगभग 26 लोगों पर डीप टिश्यू मसाज और थेरेपटिक मसाज की तुलना की गयी। 10 दिनों तक उनकी मसाज करने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि डीप टिश्यू मसाज पीठ का दर्द दूर करने में थेरेपटिक मसाज की तुलना में ज्यादा असरदार होता है।
स्ट्रेस दूर करने में मददगार : आज कल हर कोई स्ट्रेस का मरीज होता है क्योंकि सबकी लाइफ में बहुत टेंशन होता है। आपको बता दें कि स्ट्रेस और मसल्स टेंशन की वजह से आपको कई तरह की कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में डीप टिश्यू मसाज आपको स्ट्रेस से तुरंत राहत दिलाता है और पीठ की मांसपेशियों की जकड़न भी दूर होती है। इसलिए महीने में एक दो बार ये मसाज ज़रूर करवाएं।
दर्द से आराम : साल 2014 में किये एक शोध के अनुसार डीप टिश्यू मसाज करने से काफ मसल्स में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। इस शोध में यह भी पता चला कि जाड़ों के समय में जोड़ों और एड़ियों में होने वाले दर्द से भी इस मसाज की मदद से छुटकारा पाया जा सकता है। यह मसाज उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो लोग एड़ियों में होने वाले दर्द या फिब्रोमल्जिया जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।
ब्लड प्रेशर कम करने में मदद : साल 2008 में किये एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई कि डीप टिश्यू मसाज करने से ब्लड प्रेशर कम होता है। इसलिए जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें यह मसाज ज़रूर करवानी चाहिए। इस मसाज से स्ट्रेस हार्मोन में भी कमी आती है और डिप्रेशन की संभावना कम हो जाती है।
परफॉरमेंस बढ़ती है : यह मसाज खासतौर पर एथलीट के लिए बहुत फायदेमंद है और इससे उनकी मांसपेशियों में होने वाले दर्द से जल्दी आराम मिलता है। नियमित अंतराल पर एथलीट अगर इस मसाज को करवाते रहे तो इससे उनकी परफॉरमेंस भी अच्छी होती है।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ :
1. Romanowski M, Romanowska J, Grześkowiak M. A comparison of the effects of deep tissue massage and therapeutic massage on chronic low back pain. Stud Health Technol Inform. 2012;176:411-4. PubMed PMID: 22744541.
2. Avey H, Matheny KB, Robbins A, Jacobson TA. Health care providers’ training,perceptions, and practices regarding stress and health outcomes.
3. Saban B, Deutscher D, Ziv T. Deep massage to posterior calf muscles in combination with neural mobilization exercises as a treatment for heel pain: a pilot randomized clinical trial.
4. Kaye AD, Kaye AJ, Swinford J, Baluch A, Bawcom BA, Lambert TJ, Hoover JM. The effect of deep-tissue massage therapy on blood pressure and heart rate. 5. Moraska A. Sports massage. A comprehensive review. J Sports Med Phys Fitness. 2005 Sep;45(3):370-80. Review. PubMed PMID: 16230990.