वेट लॉस करने के साथ BMI भी मेनटेन रखेंगी ये 6 टिप्स, बैठे-बैठे कर सकते हैं इन्हें

शरीर का सही वजन होना न सिर्फ आपको फिट रखता है बल्कि कई रोगों से भी बचाता है। बढ़ा हुआ वजन, ओवरवेट या ओबेसिटी आपको कई रोगों का शिकार बना सकता है। BMI यानि कि बॉडी मास इन्डेक्स की जांच कर आप यह जान सकते हैं कि आपका बॉडी वेट सही है या नहीं। यदि आपका बीएमआई सही होगा तो आपका वजन भी संतुलित रहेगा। साथ ही आप हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से दूर रहेंगे।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 8, 2020 4:46 PM IST

शरीर का सही वजन होना न सिर्फ आपको फिट रखता है बल्कि कई रोगों से भी बचाता है। बढ़ा हुआ वजन, ओवरवेट या ओबेसिटी आपको कई रोगों का शिकार बना सकता है। BMI यानि कि बॉडी मास इन्डेक्स की जांच कर आप यह जान सकते हैं कि आपका बॉडी वेट सही है या नहीं। यदि आपका बीएमआई सही होगा तो आपका वजन भी संतुलित रहेगा। साथ ही आप हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से दूर रहेंगे। जब कोई व्यक्ति वजन कम करना शुरू करता है तो शुरुआत में उसका सफर बहुत कठिन होता है। क्योंकि इस पूरे सफर में आपको सब्र, नियमितता और धैर्य की जरूरत होती है। साथ ही एक्सरसाइज के साथ ही अपनी डाइट पर ​भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आज हम आपको वजन घटाने के कुछ ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर अपना वजन संतुलित कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये तरीके-

पूरी नींद लें

जी हां, आपके वजन और नींद में पूरी तरह से लिंक है। नींद की कमी वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकती है। अपर्याप्त नींद भूख हार्मोन को ट्रिगर करती है जो वजन बढ़ाने का एक कारण बनते हैं। वजन को नियंत्रित रखने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक व्यक्ति को कम से कम 7 घंटे की क्वॉलिटी नींद लेनी चाहिए।

National Nutrition Week 2020

नियमित एक्सरसाइज करना

भले ही आप अपना वजन घटाने के लिए लाख तरीके अपना लें, लेकिन जो लाभ और रिजल्ट आपको एक्सरसाइज से मिल सकता है वह शायद किसी और चीज से नहीं मिल सकता। आपको सही वजन और शेप देने में एक्सरसाइज का बहुत बड़ा रोल होता है। एक्सरसाइज करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं और आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। शाम की वॉक, साइकिलिंग और हल्की फुल्की एक्सरसाइज आपके वजन को कम करने में जबरदस्त भूमिका निभा सकती है।

सुबह का नाश्ता

आपके डेली डाइट रुटीन में सुबह का नाश्ता प्रमुख भूमिका निभाता है। सुबह का नाश्ता आपकी दिनभर की डाइट का सबसे हैवी और हेल्दी मील होनी चाहिए। जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं वह यह समझते हैं कि इससे उनका वजन कम होगा। जबकि एक्स्ट्रा भूख के चलते वह दूसरी मील इतनी हैवी ले लेते हैं कि जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जो वजन बढ़ने का कारण बनता है। इसलिए सुबह का नाश्ता वजन बढ़ाने के बजाय आपको हेल्दी वजन देने में मदद कर सकता है।

drinking-water

खुद को हाइड्रेट रखें

वजन मेंटेन करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत मददगार होता है। भोजन से पहले एक या दो गिलास पानी पीने से कैलोरी को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। साथ ही इससे आपकी स्किन और शरीर को भी हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं

खाने में प्रोटीन की कमी भी कई बार बढ़ते वजन का कारण बनती है। इसलिए अपने खाने में प्रोटीन की सही मात्रा शामिल करें। प्रोटीन भूख को कम करती हे और पेट को फुल रखती है।

ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाएं

फल और सब्जियों में भारी मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। साथ ही ये फाइबर के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं। जब हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर की मात्रा जाती है तो आप ओवरइटिंग से बचते हैं और आपका वजन भी मेनटेन रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source