Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज़ पीएं बादाम वाला दूध, इम्यूनिटी बढ़ेगी और होगें ये 5 फायदे

बादाम का दूध स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसमें दूध औऱ बादाम का पोषण होता हैं। इसीलिए, इसे पीने से सेहत को कई प्रकार के फायदे होते हैं। यहां पढ़ें बादाम का दूध पीने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में। (Almond Milk Benefits in hindi)

रोज़ पीएं बादाम वाला दूध, इम्यूनिटी बढ़ेगी और होगें ये 5 फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 10, 2020 11:48 AM IST

Almond Milk Benefits: दूध कितना पौष्टिक है यह हम सब जानते ही हैं। इसीलिए, बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध की पौष्टिकता और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अलग-अलग तरह की चीज़ें मिलायी जाती हैं। बादाम का दूध ऐसा ही एक तरीका है दूध को स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने का। इसमें दूध औऱ बादाम के न्यूट्रिशन होते हैं। इसीलिए, इसे पीने से सेहत को कई प्रकार के फायदे होते हैं। बादाम का दूध पीने से दूध में मौजूद प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम का फायदा मिलता है। वहीं, बादाम के पोषक में मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और विटामिन बी 12 शरीर का पोषण करते हैं और इम्यून सिस्टम को भी काम करने में मदद करते हैं। (Almond Milk Benefits in hindi)

बादाम का दूध बनाने की रेसिपी (Almond Milk Recipe in hindi)

हेल्दी बादाम का दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध को आंच पर उबलने रखें। इसमें, 6-7 पीसे हुए बादाम या बादाम का पाउडर मिलाएं। इसे 5-10 मिनट के लिए उबलने दें। फिर, इस दूध में स्वाद के अनुसार मीठा मिलाएं। अगर, गुड़ या शहद मिलाना चाहते हैं तो, दूध को आंच से उतारने के बाद मिलाएं। वर्ना दूध फट सकता है। (Badam Dhoodh Recipe)

बादाम का दूध पीने के फायदे (Almond Milk Benefits)

प्री-वर्कआउट ड्रिंक:

जो लोग जिम में जाकर पसीना बहाते हैं और मसल्स बनाने के लिए एक्सरसाइज़ करते हैं। उन्हें बादाम का दूध पीना चाहिए। जैसा कि बादाम और दूध बहुत पौष्टिक होते हैं। इसीलिए, इनके सेवने से आपको बॉडी टोन अप करने और मसल्स बिल्ड में मदद होती है। इसे पीने से भी एनर्जी मिलती है। इसीलिए, वर्कआउट से एक घंटा पहले बादाम वाला दूध पीएं।

Also Read

More News

आंखों की रोशनी बढ़ती है

रोज़ाना बादाम वाला दूध पीने से से आंखों की रोशनी तेज होती हैं। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए बेहद जरूरी होता है। हर रोज इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

वेट लॉस में मददगार

बादाम वाला दूध पीएंगे तो इससे आपका वेट लॉस भी होगा। रात में सोने से पहले बादाम का दूध पीएं। गुनगुना दूध पीने से तनाव भी कम होगा, अच्छी नींद आएगी और साथ ही वेट लॉस भी होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हड्डियां मज़बूत बनती हैं

कैल्शियम की कमी से कई लोगों की हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं। खासकर, उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां को अधिक कैल्शियम की ज़रूरत पड़ती है।  जिससे जोड़ों में दर्द की परेशानी हो जाती है। ऐसे में हर रोज बादाम दूध पीना चाहिए जिससे हड्डियां मजबूत होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।