सिर्फ एक्सरसाइज करने से नहीं होगा वेट लॉस! अपनी डाइट में शामिल करें बादाम से बनी ये खास चीज, बनाने का तरीका भी जानें

Almond flour benefits: फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं है आपको अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। इस लेख में हम आपको बादाम से बनी ऐसी ही एक खास चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आपको वजन तेजी से कम होने लगेगा

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 4, 2022 2:24 PM IST

weight loss tips in hindi: शरीर का बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर एक्सरसाइज से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको भी इस बात का पता होना चाहिए कि सिर्फ एक्सरसाइज की मदद से वजन कम नहीं किया जा सकता है। फिटनेस एक्सपर्ट्स भी वेट लॉस करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट में सुधार करने की सलाह देते हैं। डाइट वजन कम करने में बहुत महत्वपूर्ण होती है। लेकिन देखा गया है कि कई बार सही बैलेंस्ड डाइट होने और पर्याप्त व्यायाम करने के बाद भी शरीर के कुछ हिस्सों में चर्बी के रूप जमा फैट कम नहीं होता है। दरअसल ऐसी हिस्सों के फैट को कम करने के लिए आपको खास तरह की डाइट की आवश्यकता होती है। आज हम आपको वजन कम करने के लिए बादाम के पाउडर के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे। (how to lose weight)

बादाम पाउडर से होगा वजन कम

अगर आप भी वजन कम करने का प्लान बना रहे हो तो आपके लिए भी बादाम पाउडर काफी फायदेमंद हो सकता है। लो फैट दूध में मिलाकर या दलिया में मिलाकर बादाम पाउडर का सेवन किया जा सकता है, जिसकी मदद से न सिर्फ शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि अन्य कई फायदे भी होते हैं। हालांकि, अपनी डाइट में बादाम पाउडर शामिल करने के साथ-साथ आपको अन्य अन्य किसी फैट फूड को शामिल नहीं करना है। साथ ही साथ अगर आप कुछ तला हुआ या ज्यादा मीठा भोजन खाते हैं, तो उसे भी छोड़ दें।

कैसे बनाएं बादाम पाउडर

बादाम का पाउडर बनाने का तरीका बेहद आसान है, निम्न टिप्स को फॉलो करके आप घर पर ही बादाम का पाउडर बना सकते हैं। चलिए सबसे पहले इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में जान लेते हैं -

  • एक कप बादाम
  • एक चम्मच चीनी
  • आधा चम्मच इलायची
  • थोड़ा का केसर
  • 3 से 4 कप पानी

बादाम का पाउडर बनाने की विधि

  • बर्तन में पानी और इलायची डालकर उबाल लें
  • जब पानी उबल जाए तो उसे उतार लें और उसमें बादाम डाल लें
  • अब बादाम को 10 मिनट तक पानी में ही रहने दें
  • अब पानी को छानकर बादाम निकाल लें और पानी व इलायची फेंक दें
  • निकालने के बाद छिलका उतार लें और बादाम को धूप में सूखने के लिए रख दें
  • सूखने के बाद उन्हें हल्की आंच में भून लें
  • ग्राइंडर में बादाम, केसर और चीनी डालें और उन्हें पीस लें

अब आपका बादाम का पाउडर तैयार हो गया है और इसे आप किसी एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि बादाम के पाउडर को कम मात्रा में ही बनाएं क्योंकि ज्यादा मात्रा में बनाने से यह खराब हो जाता है। कोशिश करें कि आप एक बार में 2 से 3 दिन का ही बनाएं।

बादाम पाउडर के अन्य फायदे

बादाम पाउडर का सेवन करने से सिर्फ वजन कम करने में ही मदद नहीं मिलती है, बल्कि इससे अन्य भी कई फायदे होते हैं। चलिए बादाम पाउडर के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में जानते हैं -

  • मांसपेशियों को मजबूत बनाए
  • हड्डियां मजबूत करे
  • स्किन व बालों को हेल्दी रखे
  • आंखों के लिए फायदेमंद
  • पाचन प्रणाली को तेज करे

इसके अलावा कैंसर, डायबिटीज, स्ट्रोक और हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचाने के लिए भी बादाम पाउडर का नियमित सेवन काफी फायदेमंद रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source