Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बादाम ( Almond for Weight Loss) सबसे हेल्दी वेट लॉस फूड्स (Weight Loss Foods) में गिना जाता है। क्योंकि, बादाम में विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड्स के अलावा मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं। इसीलिए, यह ड्राई फ्रूट बच्चों, प्रेगनेंट महिलाओं और सभी तरह के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसी तरह लैक्टोज़ इंटॉलरेंस से परेशान लोगों के लिए भी, बादाम एक अच्छा फूड साबित हो सकता है। बादाम से बना दूध या आल्मंड ऑयल (almond milk) दूध की जगह पिया जा सकता है। इसी तरह, वीगन डायट अपनाने वाले लोगों के लिए भी बादाम का दूध एक अच्छा सप्लीमेंट्स हो सकता है। यही नहीं, वेट लॉस के लिए भी बादाम का दूध पीना एक ऐसा चयन हो सकता है। ( Almond for Weight Loss)
Healthy Winter Recipe: प्रोटीन से भरपूर वेजिटेरियन डिश है पनीर बादाम का चीला, सर्दियों में ज़रूर ट्राई करें ये रेसिपी।नवा।
हेल्दी वेट लॉस के लिए बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी डायट में कम कैलोरी वाली चीज़ें शामिल करें। लेकिन, इसके साथ ही जितनी कैलोरीज़ आप भोजन के माध्यम से लेते हैं। उससे, ज़्यादा कैलोरी आप बर्न करें। इसीलिए, होल मिल्क या स्किम्ड मिल्क की बजाय घर में बना बादाम का दूध पीने से इस काम में मदद होगी। अगर, आप बिना शक्कर मिलाएं एक गिलास बादाम का दूध पिएं, तो, इससे केवल 43 कैलोरीज़ होती है। जो, कि स्किम्ड मिल्क की तुलना में लगभग आधा ही होता है।
साधारण दूध या गाय के दूध की तुलना में बादाम के दूध में हेल्दी फैट्स होते हैं। जैसे एक गिलास बादाम के दूध में केवल 3-4 ग्राम फैट होता है। हालांकि, इसमें मौजूद फैट्स अनसैचुरेटेड होते हैं। जो, हेल्दी फैट्स होते हैं। जैसा कि , सैचुरेटेड फैट्स कमर के आसपास की चर्बी को बढ़ाता है। इसीलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि बादाम का दूध पीने से बेली फैट कम करने में मदद करता है। ( Almond for Weight Loss)
Healthy Navratri: व्रत हो तो, खीर और आलू-फ्राई की जगह खा सकते हैं ये 3 हेल्दी फूड।