
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 19, 2021 9:09 PM IST
Image credits by: आलिया भट्ट ने शेयर की वेट लॉस रेसिपी।
आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में उनकी फिटनेस के लिए सराहा जाता है। जब से आलिया भट्ट ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है तब से उनकी फिटनेस की चर्चा बहुत जोरो शोरो से की जाती है। चाहे करीना कपूर के साथ वर्कआउट वीडियो बनाने की बात हो या उनकी रसोई में कुछ काम करने की बात हो आलिया भट्ट हमेशा अपने फैंस की सुर्खियां बटोरती रहती है और अपने फैंस को वेट लॉस करने की मोटीवेशन देती रहती हैं। इस बार आलिया भट्ट ने अपने फैंस के लिए चुकंदर के सलाद की वजन कम करने वाली रेसिपी शेयर की है। तो आइए जानते हैं यह रेसिपी।
चुकंदर एक पोषक सब्जियों में से एक है जोकि बहुत से पोषणों से भरपूर होती है और इसके अंदर तमाम वह पोषण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को चाहिए होते हैं। इसके सलाद के लिए हमें निम्न चीजों की आवश्यकता होती है।
एक कटोरा लें, उसमें कसा हुआ चुकंदर रखें और इसे माइक्रोवेव के अंदर कुछ समय के लिए रखें। जब यह सॉफ्ट हो जाए तो इसे निकाल लें। अब इसमें दही मिला लें। अब इसमें नमक व मिर्च स्वादानुसार मिला लें और सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लें। अब एक पैन को गर्म करें और अब इसमें बादाम का तेल मिला लें और फिर इसमें जीरा, हींग व राई डाले। अब इस तड़के को चुकंदर के सलाद में मिला दें और इसे थोड़ा चटपटा बनाने के लिए थोड़ा चाट मसाला मिला लें।
यह रेसिपी बहुत आसानी से व तेजी से बन जाती है। यदि आप कुछ आसानी से बन जाने वाली रेसिपी चाहते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट भी हो तो आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
इस वीडियो में आलिया भट्ट ने मीठा खाने वाले लोगों के लिए भी एक रेसिपी शेयर की है लेकिन इन्होंने हेल्दी शब्द को ध्यान में रखा है। जो भी लोग वजन कम करना चाह रहे हैं तो चिया सीड्स आपने सुना ही होगा। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता पड़ेगी।
एक कटोरा लें, उसमें एक चम्मच चिया सीड्स डालें व नारियल का दूध मिलाएं। अब उसमें स्टेविया व प्रोटीन पाउडर मिलाएं। इन सभी चीजों को एक साथ अच्छे से मिला दें और अब आपकी यह डिश तैयार है।
यह दो डिशेज हर कोई व्यक्ति ट्राई कर सकता है और यह हेल्दी भी हैं। इसलिए यदि आप वजन कम करना चाह रहे हैं और कुछ आसान व स्वादिष्ट रेसिपी बनाना चाहते हैं तो आप इन दोनों रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। चिया सीड वाली रेसिपी को आप ब्रेकफास्ट के लिए भी अपना सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.