
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 9, 2023 10:23 PM IST
Alia Bhatt Cardio Workout Post Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और 4 महीने की राहा कपूर (Raha Kapoor) की मम्मी आलिया भट्ट अपनी प्रेगनेंसी के बाद अब अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रही हैं। वे अक्सर अपने वर्कआउट और पोस्ट प्रेगनेंसी फिटनेस से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। आलिया ने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिसमें वे कार्डियो वर्कआउट करती नजर आयीं। इस वीडियों में आलिया खुश हैं और एक्सरसाइज एन्जॉय करती हुई नज़र आ रही हैं। आलिया के इस वर्कआउट वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक भी चल रहा है जिसमें आलिया के पति रणबीर कपूर का गाना तेरे प्यार में भीग-भीगे चल रहा है। वहीं, आलिया ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि,'हम तो केवल कार्डियो के प्यार में भीगे भीगे हैं।' (Alia Bhatt Weight Loss In Hindi)
View this post on Instagram
आलिया भट्ट इससे पहले एरियल योग (Aerial Yoga) करती हुई भी नजर आयीं थीं। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटीराहा कपूर (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Daughter) का जन्म नवंबर महीने में हुआ था और डिलीवरी के 3 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने वेट लॉस के बारे में बात करनी शुरू कर दी। आलिया भट्ट तभी से अपने पोस्ट-प्रेगनेंसी वेट लॉस के लिए चर्चा में हैं।
कार्डियो एक्सरसाइज या कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज में ऐसी कई प्रकार की एक्टिविटीज होती हैं जो हार्ट रेट को बढ़ाने का काम करती हैं। दौड़ना या रनिंग, बाइकिंग, स्वीमिंग और हल्का-फुल्का वेट उठाने से जुड़ी एक्सरसाइजेस भी कार्डियो का हिस्सा हैं। कार्डियो एक्सरसाइज करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और तनाव कम होता है। इसके अलावा भी यह स्वास्थ्य को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। जैसे-
प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को एक्ससाइज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे मे कार्डियो एक्सरसाइज करने से पहले अपने ट्रेनर से चर्चा जरूर करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कार्डियो एक्सरसाइज करते समय शरीर के डीप कोर सिस्टम पर असर पड़ता है। अगर आपका कोर सिस्टम फ्लेक्सिबल होगा तो इससे एक्सरसाइज करने के लिए पर्याप्त सपोर्ट मिलेगा। लेकिन, प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का कोर ढीला और खींचा हुआ महसूस होता है। ऐसे में उन्हें पहले जैसा सपोर्ट और स्टेबिलिटी नहीं मिल पाती।