एकदम सिंपल है अक्षय कुमार की फिटनेस का फॉर्मूला, जानें उनका डाइट और फिटनेस प्लान
अक्षय कुमार न केवल बढि़या अभिनेता हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रहते हैं। उनकी फिटनेस भी कमाल की है। इन दिनों वे फिट इंडिया का संदेश दे रहे हैं। वे मानते हैं कि संतुलित आहार और व्यायाम के समन्वय से ही सेहत बेहतर हो सकती है और सेहत ही सबसे बड़ा धन है। आइए जानें खुद को फिट रखने के लिए क्या करते हैं खिलाड़ी कुमार। यह भी पढ़ें - किडनी प्रत्यारोपण में बाधा नहीं बनेगा मारिजुआना का सेवन
अपनाते हैं नेचुरल मेथड
अक्षय कुमार का खुद को फिट रखने का तरीका बॉलीवुड के अन्य स्टार से बिलकुल अलग है। जहां एक तरफ दूसरे स्टार अपने आप को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं वहीं अक्षय कुमार नेचुरल तरीके से खुद को फिट रखते हैं। वह बास्केटबॉल खेलकर, किक-बॉक्सिंग का अभ्यास करके, योग, तैराकी और मार्शल आर्ट्स के बहुत सारे अभ्यास करके अपने आप को फिट रखते हैं।
आपके खानपान का फिटनेस से गहरा संबंध है। आप शक्कर और नमक के सेवन पर नियंत्रण रखें। अक्षय का मानना है कि जितना कम आप इसका सेवन करेंगे, उतने ही हेल्दी रहेंगे।
अगर आपको दिन में भूख लग रही हैं तो आप तली हुई चीजें या कुकीज और नमकीन खाने की बजाय नट्स का सेवन कीजिए, लेकिन सीमित मात्रा में।
पानी का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आप ढेर सारा पानी पिएं, कम से कम 4-5 लीटर रोजाना।
हेल्दी ईटिंग के साथ अपना मेटाबॉलिज्म रेट हाई रखने की कोशिश करें। इससे आपकी फिटनेस और वजन से जुड़ी समस्याएं हल हो जाएंगी। आमतौर पर अक्षय खाने के बाद फ्रेश फ्रूट्स खाते हैं और डिनर में केवल सूप और ग्रीन सलाद खाते हैं ताकि आसानी से पच सके।
किसी व्यक्ति की फिटनेस तब बिगड़ने लगती है जब वह बॉडी की जरूरत को दरकिनार करके खाने के स्वाद के प्लेजर में डूब जाता है। अक्षय मानते हैं कि स्वाद के चक्कर में अपने पेट की क्षमता से ज्यादा खाना न खाएं। इससे आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। यह भी पढ़ें – मोटापा भी बनता है अवसाद का कारण, शोध में फिर हुआ दावा
नेचुरल तरीके से खुद को फिट रखने का एक तरीका मेडिटेशन भी है। इससे आप मानसिक शांति और तनाव से भी दूर रहते हैं। नियमित रूप से कम से कम आधे घंटे मेडिटेट करें ताकि दिमाग को शांति मिल सके।
अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो फिजिकल एक्टिविटी या शारीरिक गतिविधि के लिए रोजाना 15 से 20 मिनट वॉक जरूर करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.