hamburger icon
A
Read in English

कोरोना से ठीक होने के बाद एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया स्टैमिना वापस लाने के लिए कर रही हैं ये काम, देखें वीडियो

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद अपनी शारीरिक स्टैमिना को वापस लाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह चौथे पुशअप में ही हांफती नजर आ रहीं हैं, जबकि इससे पहले वह एक बार में 40 पुशअप लगा लिया करती थीं। यदि आपकी भी स्टैमिना कोरोना होने के बाद कम हो गई है, तो इन उपायों से बढ़ाएं स्टैमिना....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 17, 2020 9:51 AM IST

How to Increase Stamina in Hindi: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Actress Tamanna Bhatia) कोरोनावायरस (Tamanna Bhatia Corona) से ठीक होने के बाद अपनी शारीरिक स्टैमिना (Body stamina) को वापस लाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह चौथे पुशअप (Push ups) में हांफती नजर आ रहीं हैं, जबकि इससे पहले वह एक बार में 40 पुशअप लगा लिया करती थीं।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, फिटनेस पर वापसी। पहला दिन, अपने स्टैमिना (boost stamina) को फिर से लाने के लिए बेबी स्टेप ले रही हूं। कोरोनावायरस से उबरने के बाद यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। चलते रहो, लेकिन यह सुनिश्चित करो कि तुम अपने शरीर की सुनो। तमन्ना को इस महीने की शुरुआत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ समय के लिए आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाएं ये नट्स (Nuts to boost stamina)

शरीर कमजोर हो गया है, तेजी से दौड़ नहीं पाते हैं, तो अपनी डायट में कुछ नट्स जैसे बादाम, हेजलनट्स, चेस्टनट, अखरोट को शामिल करें। प्रतिदिन इनके चार-पांच दानें खाएं। शरीर को कई पोषक तत्व प्राप्त होने के साथ ही अंदरूनी शक्ति मिलेगी। चेस्टनट में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, फॉस्फोरस आदि मिनरल्स होते हैं, जो स्टैमिना (Body stamina) में सुधार करते हैं।

स्टैमिना बढ़ाने के उपाय (Ways to increase stamina)

1 स्टैमिना बढ़ाने, शरीर को मजबूत बनाने के लिए आप हर दिन दौड़ना (Running) शुरू कर दें। शरीर की ताकत, मजबूती को बूस्ट करने के लिए रनिंग से बेहतर कोई एक्सरसाइज नहीं है। दौड़ने से ना सिर्फ शरीर का फैट बर्न होगा, बल्कि पैर और हिप्स भी टोन होंगे।

2 जैसा कि तमन्ना भाटिया के वीडियो में आपने देखा कि कैसे वे चौथे पुश-अप्स में ही हांफने लगीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे कोरोना से ठीक हुई हैं, जिसके बाद उनकी बॉडी स्ट्रेंथ कम हो गई है। आप पुश-अप्स के जरिए ही अपनी स्टैमिना वापस पा सकते हैं, लेकिन शुरुआत में कम करें।फिर धीरे-धीरे 30 मिनट डेली करें, इससे कंधे, सीने, पेट की मसल्स मजबूत होंगी। शारीरिक मजबूती (How to Increase Stamina in Hindi) भी बढ़ेगी।

Nuts for Stamina : ये हैं वे नट्स, जिन्हें खाते ही तेजी से बढ़ती है स्टैमिना