
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 15, 2019 2:00 PM IST
अक्सर ओवरईटिंग, सोडियम युक्त फूड्स और सिंपल कार्ब्स का सेवन करने से लंच के बाद नींद आने की समस्या होती है। © Shutterstock.
अक्सर ऑफिस में लंच करते ही नींद आने लगती है। आलस महसूस होता है। खाने के बाद नींद आना, आलस महसूस करना या ऊर्जाहीन होना कोई चिंता वाली बात नहीं है, लेकिन कई बार इससे ऑफिस का काम प्रभावित होता है। जो लोग घर पर होते हैं, उन्हें तो कोई चिंता नहीं। ऐसे में वो आराम से दो घंटे की नींद पूरी कर लेते हैं, लेकिन ऑफिस में आप सो नहीं सकते। काम तो करना ही, ऐसे में आप क्या करें, जिससे खाने के बाद ऑफिस में नींद न आए। अक्सर ओवरईटिंग, सोडियम युक्त फूड्स और सिंपल कार्ब्स का अधिक सेवन करने से लंच के बाद नींद आने की समस्या शुरू हो जाती है। जानें, किन उपायों को आजमाकर आप इस समस्या से दूर रह सकते हैं।
थोड़ा टहल लें
खाना खाने के तुरंत बाद सीट पर न बैठ जाएं। थोड़ी देर टहल लें। आप ब्रिस्क वॉक या फिर सीढ़ियों से एक-दो बार ऊपर-नीचे चढ़-उतर लें। ये छोटी सी एक्सरसाइज आपके शरीर में रक्त में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाएंगी, जिससे आपमें ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आपको नींद नहीं आएगी।
तनाव से पाना है छुटकारा, तो ऑफिस में रहें शारीरिक रूप से एक्टिव
हेल्दी खाएं
प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें। इनके सेवन से रक्त शर्करा में वृद्धि होती है। इससे ऊर्जा का स्तर घटता है। लंच में अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाली चीजें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, लीन प्रोटीन (मांस, मछली और अंडे) और मिश्रित कार्बोहाइड्रेट (साबुत अनाज और फलियां) खाएं। इसके अलावा ओवर ईटिंग से बचें।
आयरन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स
लंच में आप जो आहार लेते हैं, उसमें आयरन, प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स शामिल करें। आयरन आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचती है और आपको ऊर्जा मिलती है।
मुट्ठीभर खाली पेट अंकुरित चना खाने से होंगे ये अद्भुत लाभ
अधिक न खाएं
ओवर ईटिंग करन से खाना खाने के बाद नींद आती ही है, खासकर दोपहर के समय। ऐसे में लंच में सीमित मात्रा में भोजन करें। अधिक भोजन को पचाने के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, जिससे आप भोजन के बाद ऊर्जाहीन महसूस करते हैं।
पर्याप्त सोएं
शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद की जरूरत होती है। भरपूर सोने से आप दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे। रात में देर तक जागने की आदत को छोड़ दें। एक रुटीन बनाएं। हर रोज एक ही समय पर उठें। इससे आपका शरीर उसी शेड्यूल का आदी हो जाएगा और आपको खाना खाने के बाद असमय नींद नहीं आएगी।