दिवाली की वजह से बढ़े हुए मोटापे को कैसे करे कम !

दिवाली के चकली, करंजी,लड्डु, भुजिया और मिठाई खाकर हुए ? तो अब अपने शरीर डिटॉक्स करने के लिये रुजुता दिवेकर के आसान टिप्स जरुर आजमाये ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 12:48 PM IST

दिवाली खत्म हुई मगर दिवाली में आपने तेल से बनी, डिप फ्राइड, मीठी, मैदे से बननेवाली, तीखी, नमकीन चीजे खाई होंगी। अब आपको ये चीजे खाने के बाद अपने शरीर के लिये बुरा महसूस हो रहा होगा । रुजुता दिवेकर यहां कह रही है की दिवाली में घर पर बनाया हुआ डिप फ्राइड फूड क्यों होता है आपके शरीर के लिये हेल्दी । मगर फिर भी आपको ज्यादा देर से खाने से और दिवाली का बचा हुआ खाने से ब्लोटिंग की परेशानी या वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है। अगर आपको लग रहा है दिवाली के वजह से बढ़ा हुआ वजन कैसे करे कम ! टेशन न लें! रुजुता दिवेकर के बताए हुए 4 फूडस खाकर आप पहले जैसा रिफ्रेश लुक वापस मिल सकता है ।

1. गन्ना: गन्ना चूस कर खाए या इसका जूस पीजिये । भारत के परंपरा के अनुसार गन्ना पीलिया के लिये दवा है ।  गन्ने में कुछ ऐसे गुण है जिससे आपको बेहतर और रिफ्रेश लग सकता है । दिवाली खत्म होने तुलसी पुजा में प्रशाद के तौर पर गन्ना देने का यही स्वास्थ्यवर्धक विचार होता है । आपके शरीर को डिटॉक्स करने मे गन्ना मदद करता है । इसमे ग्लायकोमिक एसिड ज्यादा होता है, जिससे आपके चेहरे का खोया हुआ ग्लो फिर से वापस आता है । और आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर करता है ।

2.नारियल पानी: पेट में होने वाली ब्लोटिंग की परेशानी कम कर तुरंत शरीर के इलेक्टोलाइट को संतुलित करता है । देर रात पार्टी का नशा सुबह जल्दी कम करने के लिये नारियल पानी आसान उपाय है । इसमें होने वाला फैटी एसिड मध्यम प्रमाण आपकी एनर्जी बढ़ाकर आलस कम करता है । सुबह-सुबह नारियल पानी पीने से ज्यादा एनर्जी मिलती है ।

3. गुलकंद: गुलाब की कलियां, शक्कर और कुछ हर्ब्स से बनने वाला गुलकंद एसिडीटी कम करता है । ज्यादा खाने से और कम सोने से गट फ्लोरा और आंत में म्युकस की परेशानी होती है । गुलकंद का स्वाद इन दोनों परेशानी को कम करता हैं । आप इसे दूध मिलाकर या ऐसे भी ले सकते है । आपके आंत को जल्दी ठिक करता है ।

4. गुड और घी: सिर्फ एक चम्मच गुड और घी का मिश्रण दोपहर और रात के खाने के बाद लिजिये । इससे ना सिर्फ आंत के साथ-साथ सायनस भी ठीक होता है ।

Read this in English

अनुवादक – Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source