Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डिलीवरी के बाद ब्रेस्‍ट में आने वाले बदलाव को इस तरह करें मैनेज

डिलीवरी के बाद हर महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, इनमें सबसे ज्‍यादा महसूस होने वाला बदलाव है ब्रेस्‍ट का, पर इससे घबराने की बजाए इसे मैनेज करना चाहिए।

डिलीवरी के बाद ब्रेस्‍ट में आने वाले बदलाव को इस तरह करें मैनेज
डिलीवरी के बाद हर महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, इनमें सबसे ज्‍यादा महसूस होने वाला बदलाव है ब्रेस्‍ट का, पर इससे घबराने की बजाए इसे मैनेज करना चाहिए। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : February 27, 2019 1:33 PM IST

मातृत्‍व एक सुख है पर इसके साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। गर्भावस्‍था के दौरान बढ़ा हुआ वजन इसमें सबसे बड़ा बदलाव है। हालांकि डिलीवरी के बाद कुछ ही महीनों में यह कम होने लगता है पर ब्रेस्‍ट में डिलीवरी के बाद कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें - शेप विअर : सेहत पर भारी पड़ सकती है स्लिम दिखने की आपकी ये कोशिश

होते हैं ये बदलाव

Also Read

More News

ब्रेस्ट का ढीलापन - ब्रेस्ट में दूध का उत्पादन होने के कारण ब्रेस्ट में ढीलापन आना आम बात होती है, ऐसे में आप जब तक शिशु को स्तनपान करवाती है, तब तक ढीली ब्रा नहीं पहननी चाहिए बल्कि अपने साइज की ब्रा पहननी चाहिए। ताकि ब्रेस्ट में ढीलेपन की समस्या से बचाव में आपको मदद मिल सके, साथ ही भरपूर पोषक तत्वों का सेवन भी करना चाहिए, इससे भी स्किन को टाइट रखने में मदद मिलती है। आज कल नर्सिंग ब्रा भी बाजार में आसानी से मिल जाती है, जिससे बच्चे को दूध पीने में भी आसानी होती है, और आपको भी ब्रेस्ट शेप को सही रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें - डिलीवरी के बाद लटक गया है पेट, तो इस तरह आएं वापस शेप में

ब्रेस्ट में दर्द – कभी-कभी शिशु के लिए पर्याप्त दूध ब्रेस्ट में नहीं बनता है  ऐसे में जब शिशु दूध पीता है तो ब्रेस्ट की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है जिसके कारण भी ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। ऐसे में इस दर्द से राहत पाने के लिए महिला को अपने हाथ से ब्रेस्ट पर दबाव डालकर दूध को निकाल देना चाहिए, इससे आपको आराम मिलेगा। यदि महिला को दूध पूरा नहीं आता है तो दूध, जीरा, मूंग की दाल, सौंठ, आदि का सेवन महिला को भरपूर करना चाहिए जिससे शिशु के लिए दूध का उत्पादन बढे और महिला को इस परेशानी से निजात मिल सके।

यह भी पढ़ें – तनाव बढ़ा देता है मोटापा, जानिए किस तरह

स्ट्रेचमार्क्स -  डिलीवरी के बाद स्किन में भी तरह तरह के बदलाव आते हैं, जैसे की कई बार महिला को ब्रेस्ट पर स्ट्रेचमार्क्स की समस्या हो सकती है। क्या आपको भी यह परेशानी हो गई है तो आप घर पर ही कुछ आसान टिप्स का इस्तेमाल करके इस समस्या से निजात पा सकती है। जैसे की एलोवेरा जैल, हल्दी और दही का पेस्ट, कैस्टर ऑयल, बेबी ऑयल, सिरका और ओलिव ऑयल, बादाम तेल और चीनी आदि किसी भी एक उपाय को नियमित करें, और धीरे-धीरे इसका असर आपको साफ दिखाई देने लगेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रेस्ट से दूध का रिसाव – कई बार महिला को शिशु के दूध पीने के बाद भी अपने आप ही ब्रेस्ट में से दूध का रिसाव होता है। ऐसे में आपको ब्रा के अंदर रुई या सूती कपडे का पैड बनाकर रखना चाहिए ताकि आपके कपडे गीले न हो। साथ ही पूरा दिन एक ही कपडे को ब्रा में नहीं रखना चाहिए।

About the Author

... Read More