सर्दियों की शुरुआत में ही अपना लें ये हेल्दी लाइफस्टाइल, पूरी सर्दी नहीं होगा सर्दी-जुकाम और गले में दर्द

Healthy Lifestyle Changes: बदलते मौसम में यदि आप आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं तो आज हम आपको ऐसे लाइफस्टाइल बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर आप इस सर्दी के सीजन में बीमारियों से काफी दूर रह सकते हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : November 24, 2023 1:03 PM IST

Healthy Lifestyle for Winters: सर्दी का मौसम पूरे जोर शोर के साथ शुरू हो चुका है, इस बदलते मौसम में सुबह शाम तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलती है। वहीं दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। तापमान में होने वाला ये बदलाव आपको बीमारियों की चपेट में ले सकता है। दरअसल मौसम में अचानक आए इस बदलाव को हमारा शरीर आसानी से नहीं अपना पाता है। जिसकी वजह से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसके चलते इस मौसम में हम सर्दी-खांसी और बुखार जैसे सामान्य संक्रमण की चपेट में काफी आसानी से आ जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे लाइफस्टाइल टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप बदलते मौसम में बीमारियों से काफी दूर रह सकते हैं।

बदलते मौसम के लिए लाइफस्टाइल टिप्स (Lifestyle tips for changing weather)

खानपान का जरूर रखें ध्यान (Take care of your diet)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को गर्मी की अपेक्षा ज्यादा गर्म तासीर वाले खाने की जरूरत होती है। जिससे हमारा शरीर लगातार गर्म बना रहे। इसलिए आपको सर्दियों में इम्यूनिटी को दुरुस्त करने के लिए हरी सब्जियां, मौसमी फल और पोषक तत्वों से भरपूर खाना ही खाना चाहिए। इससे भी हमारे शरीर को हेल्दी रखने में काफी मदद मिलती है।

गर्म कपड़े जरूर पहनें (wear warm clothes)

जब भी आप घर से बाहर निकल रहे हों तो इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि आप बिना गर्म कपड़े घर से बाहर निकलें। क्योंकि ठंड की शुरुआत में तापमान एक साथ गिरता है जिसे हमारा शरीर अपनाने में काफी समय लगा देता है। यही कारण है कि सर्दियों की शुरुआत में लोग ज्यादा बीमार होते हैं। ऐसे में आप बाहर निकलते समय स्वेटर, शॉल और जैकेट जैसे कपड़े जरूर पहनें। इन सावधानियों के साथ आप ठंड में काफी सुरक्षित रह सकते हैं।

सफाई का रखें ध्यान (take care of cleanliness)

इस मौसम के बदलाव में गिरते तापमान के कारण कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस जन्म ले लेते हैं। जिसके चलते डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि बीमारियां फैलने लगती है। इसके अलावा भी कई तरह की संक्रामक बीमारियां भी इस सीजन में फैलने लगती हैं, जिससे बचाव का एकमात्र उपाय साफ सफाई है। इस मौसम में हमें सफाई के प्रति और भी अधिक सचेत होने की जरूरत है। जिससे इस तरह के संक्रमण से खुद को बचाया जा सके।

कुछ और जरूरी बदलाव (Some more important changes)

  • नहाने में हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
  • रोजाना 30 मिनट तक धूप जरूर लें।
  • कम से कम 20 मिनट वॉक जरूर करें।
  • दिन भर गुनगुना पानी ही पिएं।
  • किसी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer- इस लेख का उद्देश्य केवल आपको जानकारी देना है इस लेख में बताई गई लाइफस्टाइल को फॉलो कर आप खुद को दूसरों से अधिक सुरक्षित रख सकते हैं लेकिन किसी भी तरह के चिकित्सकीय परामर्श के लिए हमेशा किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।