
Also Read
कोल्ड प्रेस्ड शब्द हम अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन आखिर में क्या है कोल्ड प्रेस्ड? क्या इसके बारे में दूसरे लोगों को भी बताना चाहिए? निडसन वेलनेस क्लिनिक, दिल्ली की मैनेजिंग डायरेक्टर निधि मोहन कमल कोल्ड प्रेस्ड टेक्निक के बारे में यहां अच्छे से बता रही हैं। इसके अलावा वह यह भी बता रही हैं कि कौन से कोल्ड प्रेस्ड ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।
कोल्ड प्रेस्ड ऑयल के बारे में जानें : कोल्ड प्रेस्ड एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को गर्म किए बिना ही उनसे फाइबर को अलग किया जाता है। इससे खाद्य पदार्थों के पोषक तत्व वैसे ही बने रहते हैं। इसके अलावा इसका आक्सीडेशन प्रोसेस अपेक्षाकृत कम होता है जिसके कारण इनका स्वाद भी बेहतर होता है।
पहले इस विधि का प्रयोग फलों और सब्जियों से रस निकालने में किया जाता था। लेकिन अब ऑयल बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाने लगा है। कोल्ड प्रेस्ड विधि में खाद्य पदार्थों की खुशबू, स्वाद और पोषक तत्व वैसे ही बना रहता है इसलिए इसका प्रयोग खाना बनाने में भी किया जाता है। कोल्ड प्रेस्ड ऑयल में बीजों के वही प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जिनसे वे बने होते हैं।
आज हम आपको 10 कोल्ड प्रेस्ड ऑयल के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको करना चाहिये.
ऑलिव ऑयल- इसे आवश्यक विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं को रेडिकल डैमेज से बचाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-कैंसरस और एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होता है। यह ओलेरिक एसिड का अच्छा स्रोत है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
रिकमंडेड ऑयल- बोर्गिज ऑलिव ऑयल एक्स्ट्रा लाइट
कोकोनट ऑयल- इसमें एंटीमाइक्रोबियल एक्टिव फैट जैसे लौरिक एसिड पाए जाते हैं। यह कई तरह के इन्फेक्शन से शरीर की रक्षा करता है। मां के दूध में भी यही एसिड मौजूद होता है जो बच्चों को संक्रमण से बचाता है। यह ऑयल पेट को भी ठीक रखता है। कोकोनल ऑयल खाना पकाने में भी उपयोग किया जाता है क्योंकि यह ज्यादा उष्मा पर भी आसानी से टिक जाता है।
रिकमंडेड ऑयल - ऑर्गेनिक वेद वर्जिन कोकोनट ऑयल
फ्लेक्स सीड ऑयल- यह फ्लेक्स सीड से निकाला जाता है और इसमें ओमेगा 3 जैसे पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। फ्लेक्स सीड ऑयल का माल लैक्सेटिव और वजन कम करने के लिए भी किया जाता है।
रिकमंडेड ऑयल - बीएनबी वर्जिन लिन सीड ऑयल
ब्लैक करेंट ऑयल- यह ऑयल ब्लैक करेंट बेरी के बीज से प्राप्त होता है। यह जीएलए नामक ओमेगा 6 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है। यह हार्मोन का प्रीकर्सर है जो सूजन को कम करता है और शरीर के फंक्शन को ठीक रखता है।
रिकमंडेड ऑयल - बॉटनिकल ब्यूटी ब्लैक करेंट सीड ऑयल
बोराज ऑयल- यह तेल खाने में प्रयोग होने वाले बोराज के फूलों से प्राप्त होता है। यह ओमेगा-6 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है जो बढ़ते उम्र की बीमारियों जैसे सांस लेने में तकलीफ और एक्जिमा को कम करता है। यह फ्री रेडिकल के प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है।
रिकमंडेड ऑयल - क्रिसैलिस बोराज ऑयल
अखरोट का तेल : इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 6 के अलावा ओमेगा 3 भी काफी मात्रा में पाया जाता है। कई मेडिकल स्टडी में साबित हो चुका है कि वालनट ऑयल में विशेष रूप से एलेजिक एसिड एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह कैंसर उत्पन्न करने वाले विषाणुओं को नष्ट करता है। इसमें मैंगनीज औऱ मेलाटोनिन अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की क्रियाओं को रेगुलेट करता है। यह ऑयल हृदय संबंधी रोगों के खतरे को कम करता है और कॉर्डियोवैस्कुलर को मजबूत बनाता है। इसके अलावा शरीर में हार्मोन्स के स्तर को भी बनाए रखने में मदद करता है।
रिकमंडेड ऑयल - डेवी हर्ब्स प्योर बोराज ऑयल
तिल का तेल : तिल का तेल ई का अच्छा स्रोत है औऱ इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड ओमेगा 6 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा 9 फैटी एसिड की अधिकता होती है। इसके अलावा इसमें जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन बी 6 भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हृदय के साथ स्किन को भी स्वस्थ रखता है।
रिकमंडेड ऑयल - कामा आयुर्वेद ऑर्गेनिक सीसम ऑयल
मूंगफली का तेल : ग्राउंड नट मीठा होता है और इसका तेल खाने में उपयोग किया जाता है। इससे अधिक एनर्जी मिलती है। इसके अलावा इसमें एमयूएफए, पीयूएफए, विटामिन ए, विटामिन डी और ई प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हार्ट को मजबूत रखता है।
रिकमंडेड ऑयल - फ्रेशमिल कोल्ड प्रेस्ड ग्राउंड नट ऑयल
चिया सीड ऑयल- इस ऑयल में साठ प्रतिशत से भी अधिक फैटी एसिड मौजूद होता है। वर्षों से चिया ऑयल का इस्तेमाल हर खाने में किया जा रहा है। चिया ऑयल का उपयोग मसाज, बॉडी ऑयल के रूप में और त्वचा को पोषण देने के लिए किया जाता है।
रिकमंडेड ऑयल - बॉटनिकल ब्यूटी ऑर्गेनिक चिया सीड ऑयल
हेम्प सीड ऑयल- इस ऑयल में आसानी से पचने वाला प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो अखरोट के फ्लेवर का होता है। यह लंबे समय तक नहीं टिकता है। हेम्प ऑयल में विटामिन ए और ई पाया जाता है। इसके अलावा आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल भी पाए जाते हैं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock