... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : May 21, 2019 4:37 PM IST
वजन कम करने वाली डाइट में शामिल कुलथी की दाल क्या आपने कभी खायी है। वैसे तो दालों का सेवन हर घर में होता ज़रूर है। आमतौर पर लोग अरहर, चने या मूंग की दाल का ही ज्यादा सेवन करते हैं। अधिकतर लोगों को वजन कम करने वाली डाइट कुलथी की दाल और इसके फायदों के बारे में पता ही नहीं है। इसमें प्रोटीन और पोषक तत्वों की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि इसका रोजाना सेवन आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
इस दाल का इस्तेमाल उत्तराखंड में बहुत ज्यादा किया जाता है। अगर आप भी वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुलथी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है।
शाकाहारी लोग आमतौर पर अपनी डाइट से उतनी मात्रा में प्रोटीन नहीं हासिल कर पाते हैं जितनी उनके शरीर को ज़रूरत होती है। ऐसे में कुलथी का सेवन आपकी इस कमी को पूरा कर सकता है।
वजन कम करने के लिए आज से ही अपनाएं यह 1 महीने का वेटलॉस प्लान।
एक कटोरी कुलथी से ही आपको लगभग 15-20% प्रोटीन मिल जाता है। इसलिए रोजाना की डायट में इस दाल को ज़रूर शामिल करें। सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि इसमें फाइबर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है।
यह दाल जो वजन कम करने वाली डाइट ही नहीं सोल्युबल और इनसोल्युबल दोनों तरह के डायटरी फाइबर स्रोत भी है। वजन कम करने के लिहाज से देखा जाए तो इसे खाने के बाद आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
इसके सेवन से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है और कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि कुलथी के सेवन से महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण प्रीमेंसट्रअल ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।
रोजाना इसका सेवन करने से पेट का पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है जिससे आप जो भी खाते हैं वो आसानी से पच जाता है।
इसके सेवन के लिए आप इसकी दाल बनाकर इसे चावल के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा इसके आटे को राजमा या करी में मिलाकर भी खाया जा सकता है।
वजन कम करने वाली डाइट कुलथी की दाल को सत्तू की तरह इस आटे को पानी में घोलकर पीना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। दक्षिण भारत में इसके आटे को पानी में उबालकर उस पानी का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। यही कारण है कि साउथ इंडिया की महिलाएं जल्दी मोटापे की शिकार नहीं होती हैं।