वजन कम करने में कैसे कारगर है एक्यूप्रेशर

एक्यूप्रेशर के उपयोग से मोटापा पर भी कंट्रोल किया जा सकता है। हम यहां वजन कम करने में एक्यूप्रेशर कैसे कारगर है.....

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 22, 2018 9:17 PM IST

एक्यूप्रेशर से कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जाता है। इस पद्धति में उंगलियों के कुछ खास बिन्दुओं पर दबाव डालकर शरीर की सेल्फ चिकित्सा प्रणाली को संचालित किया जाता है। एक्यूप्रेशर के माध्यम से शरीर की संवेदशीलता को बढ़ाया जाता है। एक्यूप्रेशर के माध्यम से शरीर के नर्व सिस्टम को ठीक किया जा सकता है। एक्यूप्रेशर के उपयोग से मोटापा पर भी कंट्रोल किया जा सकता है। हम यहां वजन कम करने में एक्यूप्रेशर कैसे कारगर है इस पर बात कर रहे हैं।

एक्यूप्रेशर के माध्यम से शरीर का तनाव कम होता और मांसरपेशियों में लचीलापन बढ़ता है। एक्यूप्रेशर के माध्यम से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। एक्यूप्रेशर थेरेपी से इंसान के शरीर की ऊर्जा संचारित होती है। एक्यूप्रेशर की भाषा में कहें तो यह शरीर की मेरीडीयन ऊर्जा मार्ग कहा जाता है। ये भी पढ़ेंः वजन कम करना चाहते हैं ? जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर के 13 आसान टिप्स।

मेरीडियन कैसे करता है काम 

  • मेरीडियन मार्ग इस तरह हमारी शारीरिक कार्य प्रणाली को नियंत्रित करते हैं जैसे नर्वस सिस्टम, डाईजेसटिव सिस्टम, रिप्रोडक्टिव सिस्टम, एंडोक्राइन सिस्टम आदि।
  • मेरीडियन मार्ग के ख़ास मेरीडियन पॉइंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के भिन्न अंगों से जुड़े होते हैं। जब एक या ज्यादा मेरीडियन ब्लाक होते हैं तो उससे जुड़े हिस्से तकलीफ में आ जाते हैं।
  • एक्यूप्रेशर से जब उन प्रेशर पॉइंट्स पर मालिश की जाती है और दबाव बनाया जाता है तो ऊर्जा का संचार होता है और क्षतिग्रस्त अंग को आराम मिलता है।
  • जब पाचन तंत्र की मेरीडियन ब्लाक होती हैं तो हमारी पाचन शक्ति और हारमोन पर असर आता है जिससे वज़न बढ़ता है। प्रेशर पॉइंट्स पर मालिश करने से ऊर्जा का संचार होगा और शरीर का संतुलन सामान्य हो जाएगा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source