Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Shah Rukh Khan की हिरोइन ने 1 हफ्ते में घटाया 10 किलो वजन, जानें Fast वेट लॉस क्यों है खतरनाक

रिपोर्ट्स के अनुसार एक हफ्ते में ही सुचित्रा ने यह वजन कम किया है और इसी वजह से लोग हैरानी में हैं।

Shah Rukh Khan की हिरोइन ने 1 हफ्ते में घटाया 10 किलो वजन, जानें Fast वेट लॉस क्यों है खतरनाक

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 9, 2024 12:23 AM IST

Rapid weight loss side effects: एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति  (Suchitra Krishnamoorthy) ने केवल एक सप्ताह में 10 किलो वजन कम किया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी एक फिल्‍म के लिए यह वेट लॉस किया है। उनकी अपकमिंग फिल्‍म डंक: वन्स बिटन ट्वाइस शाइ में सुचित्रा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में है और इस रोल में फिट बैठने के लिए उन्होंने अपना वजन 10 किलो तक कम किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एक हफ्ते में ही सुचित्रा ने यह वजन कम किया है और इसी वजह से लोग हैरानी में हैं।

सुचित्रा के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Suchitra Khrishnanmoorthy weight loss) के बारे में बात करते हुए उनकी फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, मैं उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख कर दंग रह गई। उन्होंने आगे कहा, हेल्थ  और फिटनेस के प्रति सुचित्रा का यह अनुशासित दृष्टिकोण प्रशंसा के लायक है।

Also Read

More News

एक सप्ताह में कितना वजन कम करना चाहिए? (How much weight loss is normal in a week)

न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. शिल्पा मित्तल (Dr. Shilpa Mittal, , Practicing nutritionist and diet consultant) के अनुसार, झटपट और कुछ ही दिनों में कई किलो वजन कम करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मैं किसी को भी सप्ताह में आधा से एक किलो वजन कम करने की सलाह दे सकती हूं। लेकिन इससे अधिक वजन कम करना अनहेल्दी (unhealthy weight loss goal) हो सकता है।

कम समय में ज्यादा वजन कम करने के नुकसान (Health hazards of rapid weight loss)

एक्सपर्ट्स के अनुसार बहुत कम समय में बहुत अधिक मात्रा में वजन कम करने के कई नुकसान हैं। तेजी से वेट लॉस करने के लिए अक्सर लोग बहुत कम खाना खाते हैं, लो-कैलोरी फूड्स खाते हैं और बहुत अधिक एक्सरसाइज करते हैं। इन सबसे वेट लॉस तो हो जाता है लेकिन, हेल्थ पर इस तरह के साइड-इफेक्ट्स (Fast weight loss side effects) दिखायी देने लगते हैं-

तेजी से वेट कम होने से मसल्स डैमेज (muscles damage) हो सकती हैं। जिससे कमजोरी महसूस हो सकती है।

स्ट्रिक डाइट खाने से लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी (nutritional deficiency) हो सकती है। जिससे एनिमिया (Anemia), बहुत अधिक थकान (extreme fatigue) और हड्डियों में दर्द (pain in bones) हो सकता है।

बालों के झड़ने की समस्या पोषक तत्वों की कमी (nutritional deficiency can cause hair fall) के कारण बढ़ सकती है।

सही मात्रा में न्यूट्रिशन ना मिलने से इम्यून सिस्टम (Immune system weakening causes) कमजोर हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्रैश डाइट करने वाले लोगों को वेट लॉस के बाद थकान, चक्कर आने और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां अधिक होती हैं।