Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Sweeping : अभिनेत्री श्रुति हासन (shruti hassan) का मानना है कि झाड़ू और पोछा लगाना (jhadu pochha lagane ke fayde) वर्कआउट करने का एक बेहतर तरीका है। श्रुति (shruti hassan fitness) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो क्लिप साझा किया है जिसके साथ वह लिखती हैं, "झाड़ू-पोछा (Sweeping and mopping benefits) दो लेवल के लिए एक सही कसरत है। इस क्लिप में श्रुति मजेदार चेहरे बनाते हुए नजर आ रही हैं।"
अभिनय की बात करें, तो उनकी फिल्म 'यारा' जल्द ही एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में विद्युत जामवाल, अमित साध, विजय वर्मा, केनी बासुमतरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे के दिन रिलीज होगी। यह एक क्राइम ड्रामा है जो चार कुख्यात अपराधियों के बीच सच्ची दोस्ती की कहानी पर आधारित है।
1 झाड़ू और पोछा लगाना फिट रहने का सबसे आसान एक्सरसाइज है। इस काम को हर दिन करने से शरीर से एक्स्ट्रा कैलोरी जल्दी बर्न होती है। वजन तेजी आप घटा सकते हैं। जिन महिलाओं का बेली फैट अधिक है या कमर के आसपास अधिक चर्बी जमी हुई है, उनके लिए यह बेस्ट वर्कआउट है।
2 शोध के अनुसार, प्रतिदिन 10-15 मिनट झाड़ू लगाने से शरीर से कम से कम 25 कैलोरी कम होती है। लॉकडाउन में शारीरिक रूप से एक्टिव रहने के लिए आप घर की साफ-सफाई करें। इससे आपके घर का काम तो पूरा होगा ही, डेली रुटीन वाली एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
3 झाड़ू-पोछा लगाकर आप रिलैक्स और स्ट्रेस-फ्री रहते हैं। जब घर साफ-सुथरा नजर आता है, तो आंखों को देखकर अच्छा महसूस होता है। इससे आपका मूड फ्रेश होता है। तनाव कम होने लगता है।
4 कमर और पीठ दर्द से मिलता है छुटकारा। मांसपेशियों और हड्डियों को मिलती है मजबूती। आप झाड़ू बैठकर नहीं, बल्कि खड़े होकर लगाएं।
5 कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन में घर में मेड का आना बंद है। लेकिन, इसका ये मतलब नहीं कि आप घर को साफ रखना छोड़ दें। चार-पांच दिन झाड़ू-पोछा ही ना लगाएं। घर के आसपास धूल-गंदगी आपको बीमार कर सकती है। सांस संबंधित समस्या हो सकती है। झाड़ू लगाकर आंखों और नाक में जलन से बच सकते हैं। घर साफ रहने से कई तरह की एलर्जी और इंफेक्शन से बचाव होता है।
वजन कम करने के 4 बेहतरीन टिप्स
Tips for Belly Fat: ये हैं वो 4 चाय, जिन्हें पिएंगे तो तेजी से कम होगा बेली फैट