
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 25, 2021 3:24 PM IST
शिल्पा शेट्टी योग रूटीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Actress Shilpa Shetty) एक कलाकार होने के साथ साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं। फिटनेस के प्रति लोगों को मोटिवेट करने और स्वस्थ रहना कितना जरूरी है इस ओर प्रकाश डालने में शिल्पा शेट्टी का बहुत बड़ा रोल है। शिल्पा अक्सर कहती हैं कि जब भी उन्हें कोई परेशान होती है या उनकी लाइफ में अप्स एंड डाउन आते हैं तो वो योगा और मेडिटेशन पर ज्यादा फोकस करना शुरू कर देती हैं। हाल ही में शिल्पा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर पॉजीटिव, फोकस्ड और बैलेंस रहने के लिए कुछ खास योगासन बताएं हैं। अगर आप भी इस आसान योगा रुटीन को फॉलो करेंगे तो शारीरिक के साथ साथ आपकी मानसिक हेल्थ भी बूस्ट होगी। शिल्पा ने जिन दो योगासनों के बारे में बताया है वो वीरभद्रासन (Virabhadrasana) और मलासन (Malasana) हैं। शिल्पा कहती हैं कि वीरभद्रासन करने से जांघों, एड़ी, कंधे , हाथ और पीठ को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही वीरभद्रासन से बॉडी पोस्चर, फोकस, बैलेंस, स्टेबिलिटी और सोचने का तरीका भी बेहतर होता है। तो वहीं मलासन के बारे में शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि इस योगासन को करने से हिप्स, ग्रोइन, पीठ और गर्दन को आराम मिलता है। इसके अलावा यह डाइजेशन और पोस्चर को भी सुधारता है।
View this post on Instagram
वीरभद्रासनको करने के लिए सबसे पहले सावधान मुद्रा में खड़ा होना होता है। अब दोनों पैरों को आपस में फैलाएं और पैरों की दूरी को आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। अब दाएं पैर को आगे और बांए पैर को पीछे की ओर कर के हाथों को ऊपर की ओर नमस्कार मुद्रा में लाएं। इसी पोजीशन में 30 से 50 सेकंड तक खड़े रहें। इसे आप 4 से 5 बार कर सकते हैं। जब इस मुद्रा में हो तो सामान्य सांस लेते रहें।