एक्ट्रेस राधिका मदान सीख रही हैं तैराकी, जानें स्विमिंग सीखने का सही तरीका और फायदे।
Swimming Benefits: एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) अपनी आगामी फिल्म 'शिद्दत' के लिए तैराकी (Swimming) करना सीख रही हैं। दरअसल, इस फिल्म में राधिका एक तैराक की भूमिका निभा रही हैं। राधिका ने कहा, "मेरी आगामी फिल्म 'शिद्दत' में मैं एक तैराक की भूमिका निभा रही हूं। यह प्रोजेक्ट साइन करने से पहले मुझे स्विमिंग (Swimming) नहीं आती थी। मैंने अब इसे सीखा है। मुझे स्विमिंग सीखने में 4 से 5 महीने लग गए। मैं अलग-अलग तरह के रोल निभाना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि दर्शक मुझे एक ही फॉर्मेट में देखें।"
आसान नहीं है स्विमिंग सीखना, जानें सही तरीका
वैसे तो सर्दियों के मौसम में आमतौर पर स्विमिंग पूल बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन कहीं-कहीं पर ठंडे पानी की जगह गर्म पानी की सुविधा भी दी जाती है। ऐसे में जिन्हें स्विमिंग करना होता है, वो ठंड में भी स्विमिंग का मजा लेते हैं। यदि आपको स्विमिंग नहीं आती और सीखने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना (How to learn Swimming in hindi) चाहिए...
नए लोग पहले जानें बेसिक टेक्नीक्स
यदि आप पहली बार स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने के लिए उतर रहे हैं, तो स्विमिंग करने के बेसिक टेक्निक्स को सबसे पहले समझने की कोशिश करें। बेसिक टेक्नीक्स को सीख गए, तो आपके अंदर का डर दूर होगा और आप अधिक रिलैक्स महसूस करेंगे।
स्विमिंग सीखना चाहते हैं, तो पानी का डर मन से निकालना होगा। कुछ दिनों तक स्विमिंग पूल में चलने की कोशिश करें। थोड़ी देर पानी में बैठें। इससे मन का डर निकल जाएगा। बैलेंस बनाना है, तो दो दिन किकबोर्ड पर अभ्यास करें। इससे धीरे-धीरे बैलेंस बन जाएगा। किक बोर्ड से स्ट्रीमलाइन पोजीशन में भी आप रह सकते हैं। किक बोर्ड को प्रेशर डालते हुए ना पकड़ें। इसे पीने से 6-7 सीएम नीचे चलाएं।
एक बार किक करने आ जाए, तो आप स्विमिंग जल्दी सीख लेंगे। ग्लाइडिंग करना भी स्विमिंग सीखने का एक तरीका है। ग्लाइडिंग में स्विमिंग करने के दौरान शरीर को आगे की तरफ मूव कराएं। जब आप इसे सही से करना सीख जाते हैं, तो स्विमिंग को तेज गति से करना आप सीख सकते हैं।
पहली बार किसी ट्रेनर की निगरानी में ही स्विमिंग करना सीखें। अचानक 6 फुट गहराई वाले स्विमिंग पूल में ना जाएं। स्विमिंग करते समय घर के कपड़े नहीं बल्कि प्रॉपर स्विमिंग कॉस्ट्यूम ही पहनें।
सीधे गहरे पानी मे स्विमिंग करने की कोशिश ना करें। धीरे-धीरे उथले पानी से गहरे तक जाएं।
स्विमिंग के फायदे (Benefits of swimming)
मानसिक रूप से हेल्दी रहने के लिए स्विमिंग एक बेहतर वर्कआउट है। स्विमिंग करने से आप स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
स्विमिंग बीटा-एंडोर्फिन को अधिक सक्रिय बनाता है, जिससे मस्तिष्क अपना काम सही तरीके से करता है।
ठंडे पानी में तैरने से शरीर के हार्मोन एक्टिव होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर सही बना रहता है और शारीरिक मजबूती मिलती है। इससे शरीर से तनाव, एंग्जायटी और पसीना निकलता है। ठंडे पानी में एक घंटे के लिए स्विमिंग जरूर करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.